Live
Search
Home > Business News > किसानों के लिए लॉन्च किया जाएगा स्पेशल AI प्लेटफॉर्म, फोन कॉल पर किसी भी समय ले सकते हैं खेती से जुड़ी जानकारी

किसानों के लिए लॉन्च किया जाएगा स्पेशल AI प्लेटफॉर्म, फोन कॉल पर किसी भी समय ले सकते हैं खेती से जुड़ी जानकारी

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो भारत विस्तार किसानों के लिए काफी राहतभरा और एक मददगार विकल्प हो सकता है. चलिए जानते हैं आखिर भारत विस्तार क्या है और किसानों के लिए यह कैसे मददगार हो सकता है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 17, 2026 12:24:00 IST

Mobile Ads 1x1

Bharat vistar launch: 17 फरवरी यानि मंगलवार से भारत सरकार कृषि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार है. केंद्र सरकार द्वारा अपना क्रांतिकारी AI-पावर्ड मल्टीलिंगुअल टूल ‘भारत-विस्तार’ लॉन्च करने जा रही है. माना जा रहा है कि यह किसानों के लिए डिजिटल कृषि विशेषज्ञ के तौर पर भूमिका निभाएगा. साल 2026 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए इस प्लेटफॉर्म को लाने की बात कही थी, जिसे लेकर अब सरकार तैयारी में जुटी है.

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो भारत विस्तार किसानों के लिए काफी राहतभरा और एक मददगार विकल्प हो सकता है. चलिए जानते हैं आखिर भारत विस्तार क्या है और किसानों के लिए यह कैसे मददगार हो सकता है. 

क्या है भारत विस्तार?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत विस्तार एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां AI-पावर्ड मल्टीलिंगुअल टूल ‘भारत-विस्तार’ 24 घंटे उपलब्ध रहकर डिजिटल एक्सपर्ट की तरह काम करेगा. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आप किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर फोन करके बात कर सकते हैं. इसके साथ ही आप ऐप के जरिए भी AI असिस्टेंट भारती से बात कर पाएंगे. 

AI असिस्टेंट से किसी भी समय कर सकते हैं बात 

मुख्य तौर पर यह AI असिस्टेंट भारती किसानों को खाद, बीज का सही इस्तेमाल करने के साथ ही फसल उगाने का सही तरीका और कीट को मैनेज करने के तरीके बताएगा. इसके अलावा अगर आपको मंडी के भाव के बारे में सटीक जानकारी नहीं है तो भी आप भारत विस्तार हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं. अगर आपको मौसम के बारे में किसी प्रकार का अपडेट चाहिए तो भी आप इस नंबर पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं.  

इस बार के बजट में 150 करोड़ का प्रावधान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार के बजट सत्र 2026-27 में इस क्रांतिकारी योजना को लाने की बात कही गई थी, जिसमें अगले वित्त वर्ष के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. माना जा रहा है कि इससे पीएम-किसान (PM-KISAN) और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना समेत कई अन्य योजनाओं को भी लाभ मिल सकता है.

MORE NEWS

Home > Business News > किसानों के लिए लॉन्च किया जाएगा स्पेशल AI प्लेटफॉर्म, फोन कॉल पर किसी भी समय ले सकते हैं खेती से जुड़ी जानकारी

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 17, 2026 12:24:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS