होम / Akhilesh Yadav: 2 दिन के दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे अखिलेश यादव , सियासी जमीन करेंगे तैयार

Akhilesh Yadav: 2 दिन के दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे अखिलेश यादव , सियासी जमीन करेंगे तैयार

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 14, 2024, 4:00 pm IST
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav: 2 दिन के दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे अखिलेश यादव , सियासी जमीन करेंगे तैयार

India News UP(इंडिया न्यूज), Akhilesh Yadav News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है। इस बीच SP के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी महाराष्ट्र की सियासत में अपना पूरा दमखम दिखाने में लग गए हैं। SP अध्यक्ष 18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो मालेगांव और धुले में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि SP अब UP से बाहर भी पार्टी की पकड़ बनाने में लगी है। अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर में भी कई सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी उतारे थे। जबकि हरियाणा में कांग्रेस का समर्थन करने का बड़ा ऐलान किया था। लेकिन अब SP अध्यक्ष का फोकस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर हैं। SP अध्यक्ष 18 अक्टूबर को मालेगांव में जनसभा करेंगे। इसके अलावा 19 अक्टूबर धुले में राजनीति कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश यादव का फोकस उन इलाकों पर है। जहां मुस्लिम आबादी निर्णायक संख्या में हैं या फिर जिन जगहों पर UP से आने वाले लोग रहते हैं। SP की नजर ऐसी 18 सीटों पर हैं। इससे पहले लखनऊ में SP अध्यक्ष ने महाराष्ट्र सपा इकाई के पदाधिकारियों से भी मुलाकात भी की थी। जिसमें SP विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी भी शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के दो विधायक

बता दें कि महाराष्ट्र में SP के 2 विधायक है। इनमें शिवाजी नगर से अबू आज़मी और भिंवडी ईस्ट सीट से रईस शेख सपा के विधायक हैं। अखिलेश यादव ने UP के भी बड़े चेहरों को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौपी है. SP महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है। अखिलेश सीटों को लेकर कांग्रेस पर दबाव बना सकते हैं। सीटों को लेकर इंडिया गठबंधन में तस्वीर साफ नहीं है।

MP Vijaypur By-Election News: भाजपा ने विजयपुर उपचुनाव में रामनिवास रावत को बनाया प्रत्याशी, चुनावी तैयारी तेज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT