Live
Search
Home > देश > कोई विधायक तो कोई सांसद, अखिलेश यादव के परिवार के कितने सदस्य राजनीति में सक्रिय? जानें पूरी फैमिली ट्री

कोई विधायक तो कोई सांसद, अखिलेश यादव के परिवार के कितने सदस्य राजनीति में सक्रिय? जानें पूरी फैमिली ट्री

Akhilesh Yadav Family: मुलायम सिंह द्वारा स्थापित समाजवादी परंपरा आज भी उनके परिवार के कई सदस्य आगे बढ़ा रहे हैं. आइए अखिलेश यादव के परिवार और उनके राजनीतिक रिश्तों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-12 22:41:23

Mobile Ads 1x1

Akhilesh Yadav Family: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव का नाम एक बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़ा हुआ है. समाजवादी विचारधारा की राजनीति को आगे बढ़ाने वाले अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं. मुलायम सिंह द्वारा स्थापित समाजवादी परंपरा आज भी उनके परिवार के कई सदस्य आगे बढ़ा रहे हैं. आइए अखिलेश यादव के परिवार और उनके राजनीतिक रिश्तों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पिता-मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव एक बड़ा नाम हैं.समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले इस नेता का परिवार भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है. मुलायम सिंह यादव ने ही समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी और वे उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ भारत सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके थे. सात बार सांसद रहे मुलायम सिंह यादव ने राज्य की राजनीति में गहरी छाप छोड़ी.

अखिलेश यादव की मां मालती देवी

अखिलेश यादव की मां मालती देवी थीं जिनका साल 2003 में निधन हो गया था. बाद में मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता रहीं जो अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मां थीं.

सौतेले भाई

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर बिजनेस से जुड़े हुए हैं. उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी चर्चा में रहती हैं और उन्होंने साल 2022 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था.वह अभी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन हैं.

पत्नी डिंपल यादव भी राजनीति में सक्रिय

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं. वह अभी मैनपुरी से लोकसभा सांसद हैं और पहले कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं. अखिलेश और डिंपल यादव के तीन बच्चे हैं. अदिति यादव, टीना यादव और अर्जुन यादव. उनकी बड़ी बेटी अक्सर पार्टी के कार्यक्रम और चुनावी रैलियों में नजर आती है. वहीं उनके दो छोटे  बच्चे राजनीति से दूर हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं.

अखिलेश यादव के चाचा

अगर परिवार के विस्तृत दायरे की बात करें तो यादव परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं. मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रभावशाली नेता रहे हैं. वे जसवंतनगर से विधायक हैं और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. उनके बेटे आदित्य यादव बदायूं से सांसद हैं और नई पीढ़ी के नेताओं में गिने जाते हैं.

भय राम यादव के परिवार का भी राजनीति से गहरा संबंध

मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव के परिवार का भी राजनीति से गहरा संबंध रहा है. उनके बेटे धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनकी बेटी संध्या यादव मैनपुरी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं. इसी तरह मुलायम सिंह यादव के एक और भाई राजपाल सिंह यादव के बेटे अभिषेक यादव इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं.

चचेरे रिश्ते तक फैली हुई है राजनीति

यादव परिवार के राजनीतिक रिश्ते चचेरे भाइयों तक भी फैल हुए हैं. राम गोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं और वे राज्यसभा सांसद हैं. उनके बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सांसद रह चुके हैं. वहीं तेज प्रताप सिंह यादव भी परिवार के युवा नेताओं में शामिल रहे हैं और मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं. उनकी शादी राज लक्ष्मी यादव से हुई है, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं.

इस तरह देखा जाए तो अखिलेश यादव का परिवार केवल एक राजनीतिक घराना नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में दशकों से प्रभाव रखने वाला एक बड़ा नेटवर्क है. परिवार के कई सदस्य अलग-अलग स्तर पर राजनीति और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं, जिससे यह परिवार राज्य की राजनीति में लगातार चर्चा का केंद्र बना रहता है.

MORE NEWS