होम / Albert Ekka Birthday: कौन थे अलबर्ट एक्का? जानें 1971 में कैसे रचा था इतिहास

Albert Ekka Birthday: कौन थे अलबर्ट एक्का? जानें 1971 में कैसे रचा था इतिहास

Shubham Pathak • LAST UPDATED : December 27, 2023, 3:33 am IST

 India News(इंडिया न्यूज),Albert Ekka Birthday: भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के हिरो रहे अलबर्ट एक्का का जन्म झारखंड के गुमला के जारी गांव में 27 दिसंबर 1942 को हुआ था। भारत के आधुनिक इतिहास में 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध कै दक्षिण एशिया के भू रणनीतिक नजरिए से भी बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। जहां भारतीय सेनाओं के तीनों अंगों के लिए गौरवाशाली इतिहास रच दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि, इस युद्ध में गंगासागर की लड़ाई में शहीद हुए लांस नायक अलबर्ट एक्का का बहुत बड़ा योगदान रहा था। जिसके लिए उन्हें परमवीर चक्र प्रदान किया गया था।

1971 की युद्ध में क्या था खास

आपके जानकारी के लिए बता दें कि, 1971 के युद्ध में लांसनायक अलबर्ट एक्का बटालियन ऑफ ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स की लेफ्ट फॉरवर्ड कंपनी में नियुक्त किए गए थे जो उस समय पूर्वी मोर्चे पर गंगासागर में पाकिस्तानी सेना के हमले के खिलाफ तैनात किए गए थे। यह इलाका बांग्लादेश में चंटगांव के पास पाकिस्तान नियंत्रण वाले ब्राह्मणबरिया, भैरब और कमालपुर के बीच अखौरा रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर था।

कैसा था बचपन

इसके साथ ही आपको बता दें कि, 1971 युद्ध के महानायक रहे अलबर्ट इक्का का जन्म झारखंड के गुमला के जारी गांव में 27 दिसंबर 1942 को हुआ था। उनके पिता का नाम जूलियस एक्का और मां का नाम मरियम एक्का था जो आदिवासी जनजाति से थे। जहां शिकार करना इस जनजाति का सामान्य खेल था जिसमें एक्का की बचपन से ही बहुत रुचि और दक्षता थी। उनका यही अनुभव उन्हें क बहुत ही कामयाब और सक्षम सैनिक बनाने में मददगार साबित हुआ।

बिहार रेजिमेंट में शामिल हुए थे एक्का

1971 युद्ध से 9 साल पहले अलबर्ट एक्का 1962 में वे बिहार रेजिमेंट में शामिल हो गए थे। जिसके बाद जब जनवपी 1968 में ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स की 14वीं बटालियन का गठन हुआ तो एक्का का उस यूनिट में तबादला हो गया। उन्हें उत्तर पूर्व में आतंकविरोधी गतिविधियों के खिफाल ऑपरेशन में अपने बहादुरी के कारनामे दिखाए थे, जिसकी वजह से 1971 के युद्ध की तैयारी के दौरान उन्हें लांस नायक बना दिया गया था।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.