होम / प्रदेश में सभी वर्ग निराश: सुखबीर बादल

प्रदेश में सभी वर्ग निराश: सुखबीर बादल

Harpreet Singh • LAST UPDATED : August 30, 2021, 9:01 am IST

इंडिया न्यूज, फगवाड़ा:
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा है कि पंजाब में गरीब, किसान व मजदूर मौजूदा कांग्रेस सरकार से निराश है। उन्होंने कहा कि इंसाफ पाने के लिए सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। वे फगवाड़ा में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित अनख जगाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में दलितों और कमजोर वर्गों की अच्छी भागीदारी देखी गई। बसपा ने इस सीट से अपनी प्रदेश इकाई के प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी की उम्मीदवारी की घोषणा की। रैली के दौरान सीएम पर आरोप लगाते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब को बर्बाद किया है। सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों और विधायक पंजाब को लूटने में लगे हुए हैं, और उन्होंने साढ़े चाल के कार्यकाल के दौरान लोगों की भलाई के लिए एक भी अच्छा काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटने पर यह सभी बंद की गई योजनाएं दोबारा शुरू की जांएगी। उन्होंने कहा कि हम अनुसूचित जाति की छात्रवृत्ति को भी दोबारा शुरू करेंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ranveer Singh के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग करेंगे राक्षस -Indianews
Viral Video: शादी फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की घर में पसरा मातम
Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ
IPL 2024: गुजरात के खिलाफ कोहली ने खेली आतीशी पारी, इन रिकॉर्डस को किया अपने नाम-Indianews
IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews
Revanth Reddy Summoned : तेलंगाना के सीएम को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के वीडियो से जुड़ा है मामला
PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
ADVERTISEMENT