India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah in Lok sabha: लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने सभा में जवाहर लाल नेहरु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाह ने कहा कि नेहरू की गलतियों की वजह से PoK बना।

  • पंजाब का एरिया आते ही सीजफायर किया गया
  • इस मसले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना गलत

इन दो गलतियों का जिक्र

शाह ने कहा कि ”पंडित नेहरू प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए दो बड़ी गलतियां किए। जिसकी वजह से सालों तक कश्मीर को भुगतना पड़ा। जब हमारी सेना जीत रही थी, तब पंजाब का एरिया आते ही सीजफायर कर दिया गया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का जन्म हुआ। अगर सीजफायर तीन दिनों की देरी से हुई होती तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत का आज हिस्सा होता” उन्होंने कहा कि जिसके बाद इस मसले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाया गया, जो एक और बड़ी गलती है।

कांग्रेस नेताओं का वॉकआउट

अमित शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से विरोध शुरु हो गया। जिसके बाद सदन में जमकर बवाल भी मचा है। जिसपर अमित शाह ने रिप्लाई किया कि अगर गुस्सा होना है तो नेहरू पर गुस्सा हों। मुझपर नहीं। जिसके बाद कांग्रेस सांसद लोकसभा से वॉकआउट कर गए।

Also Read: