Amit Shah on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज टीएमसी के खिलाफ जबरदस्त हमला बोला. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 14 आरोपों वाली चार्जशीट जारी की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि ममता हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं, जो अब खत्म होने वाली है.
चुनाव आयोग को गाली देना सिर्फ वही कर सकती है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है. हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर ये संदेश दिया है और अब जनता भी तैयार है.
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कौन-कौन से आरोप लगाए?
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बंगाल में भय डर भ्रष्टाचार की सरकार है. बंगाल की जनता को तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को चुनना है.
- असम में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ बंद हो गई है अब सिर्फ बंगाल से ही घुसपेठ हो रही है.
- सफेदपोश सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं. घुसपैठियों को प्रोटेक्शन मिल रहा है. कट मनी आम बात हो चुकी है. सिंडिकेट पर नो एक्शन दिख रहा है.
- ये चार्जशीट पिछले 15 वर्षों का ममता का काला चिट्ठा है.
- 2014 में 17 फीसदी वोट था, 2021 में वोट 41 फीसदी पर पहुंचा और 2024 में 39 प्रतिशत वोट हुआ.
- यह चुनाव बंगाल की मुक्ति का चुनाव है. अपने ही देश ने माइनॉरिटी बनने का डर महिलाओं की सुरक्षा का चुनाव है.
- ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली है, कभी पैर तुड़वा लेती है, कभी सिर पर पट्टी बांध लेती है, कभी चुनाव आयोग को गाली देती है.
- एसआईआर पूरे देश में हुआ. केरल और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में हुआ. कहीं भी चुनाव आयोग को इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ी.
- घुसपैठ के कारण सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा कमजोर हो गई है.
- महिलाओं के खिलाफ 34708 मामले दर्ज हुए है. आरजी कर केस के अपराधियों को राज्यसभा भेज दिया गया.