होम / अमित शाह ने महाकवि भारथियार मेमोरियल संग्रहालय का किया दौरा

अमित शाह ने महाकवि भारथियार मेमोरियल संग्रहालय का किया दौरा

Mukta • LAST UPDATED : April 24, 2022, 12:08 pm IST

इंडिया न्यूज़, पुडुचेरी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पुडुचेरी में महाकवि भारथियार स्मारक संग्रहालय का दौरा किया। उनके साथ पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री एन रंगासामी भी रहे।

केंद्रीय मंत्री कार्यालय ने पहले एक ट्वीट में सूचित किया कि शाह अरबिंदो आश्रम, सुब्रमण्यम भारती स्मारक-सह-अनुसंधान केंद्र में जायेंगे और पांडिचेरी विश्वविद्यालय में दार्शनिक-सह-संत अरबिंदो की 150 वीं जयंती के समारोह को संबोधित करेंगे।

वह पांडिचेरी विश्वविद्यालय के भौतिकी और रसायन विज्ञान और खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागों में भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। शाह दोपहर में पार्टी कार्यालय में भाजपा की पुडुचेरी इकाई के पदाधिकारियों और विधायकों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने पंचायतों को बताया भारतीय लोकतंत्र का स्तंभ

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT