Live
Search
Home > देश > Amravati Theft News: देखती रह गई पुलिस, जजों की कॉलोनी में हुई लूट; कई घरों के टूटे ताले

Amravati Theft News: देखती रह गई पुलिस, जजों की कॉलोनी में हुई लूट; कई घरों के टूटे ताले

Amravati Theft News: वारदात के समय इलाके में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था कायम थी. इसके बावजूद चोर बेहद शातिर तरीके से बंद घरों को चुनकर चोरी करने में सफल रहे. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और यह पता लगाया कि किन घरों के लोग बाहर गए हुए हैं.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-16 12:36:52

Mobile Ads 1x1

Amravati Theft News: : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बड़ी चोरी सामने आई है जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने जजों की कॉलोनी को निशाना बनाया. आधी रात को प्लान की गई इस घटना में पांच जजों और चार कोर्ट कर्मचारियों के नौ घरों में चोरी हुई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

कई घरों के टूटे ताले 

यह घटना कांतानगर इलाके की है जहां न्यायाधीशों और न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए अलग-अलग आवासीय कॉलोनियां बनी हुई हैं. जानकारी के अनुसार नलदमयंती कॉलोनी में तीन न्यायाधीशों के घरों के ताले तोड़े गए जबकि पास स्थित पैनगंगा इमारत में दो अन्य न्यायाधीशों के घरों में भी सेंधमारी की गई.वहीं पीछे स्थित आवासीय परिसर में चार न्यायालयीन कर्मचारियों के घर भी चोरों के निशाने पर रहे.

चोरों ने चुने बंद घर

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के समय इलाके में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था कायम थी. इसके बावजूद चोर बेहद शातिर तरीके से बंद घरों को चुनकर चोरी करने में सफल रहे. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की और यह पता लगाया कि किन घरों के लोग बाहर गए हुए हैं.

झाड़ियों के रास्ते दीवार फांदकर घुसे चोर

बताया जा रहा है कि चोर कॉलोनी के पीछे की झाड़ियों का सहारा लेकर दीवार फांदकर अंदर घुसे और चोरी के बाद उसी रास्ते फरार हो गए.पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.

चोरी की कीमत का आकलन जारी

फिलहाल चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन न्यायाधीशों के आवासों में इस तरह की सेंधमारी ने सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.

MORE NEWS