होम / 3 जहरीली हसीनाएं ऐसे बिछाती थीं प्यार का जाल और फिर…, अब तक जितने फंसे सब गए, लेकर फिरती हैं दुनिया की सबसे खतरनाक चीज

3 जहरीली हसीनाएं ऐसे बिछाती थीं प्यार का जाल और फिर…, अब तक जितने फंसे सब गए, लेकर फिरती हैं दुनिया की सबसे खतरनाक चीज

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 7, 2024, 2:47 pm IST

serial killers

India News (इंडिया न्यूज़), Andhra Serial Killers: आंध्र प्रदेश के तेनाली जिले में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की हत्या के आरोप में 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 2022 से ही ये आरोपी महिलाएं अपराध कर रही थीं। वे सभी किस तरह से लोगों की हत्या करती थी। इसके बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि, ये महिलाएं पहले अनजान लोगों से दोस्ती करती थीं। फिर उन्हें से साइनाइड मिला हुआ पेय पिलाती थी और फिर उनके कीमती सामानों को लूट लेती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों महिलाओं ने पहली बार जून 2022 में अपराध किया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने नागुर बी नाम की एक महिला की हत्या की है। फिर इन्होंने 2 अन्य लोगों को मारने की कोशिश की, लेकिन वो बच गए। 

एक महिला की हत्या के बाद पुलिस ने जांच की शुरू

13 जून को इन आरोपी महिलाओं ने एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी थी। जिसकी बाद में नागुर बी के रूप में पहचान हुई थी। जो चेब्रोलू मंडल के बंदलामुरी गांव की मूल निवासी थी। इस महिला की हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस जांच के दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं रजनी, वेंकटेश्वरी और रामनम्मा की पहचान की, जो तेनाली की मूल निवासी हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि इन तीन महिलाओं ने ही नागुर बी की हत्या की है। 

Vinesh Phogat ने कैसे चौपट किया भारत का ‘सुनहरा सपना’? इस शख्स ने खोला चौंकाने वाला राज

पुलिस ने बताया- मदियाला वेंकटेश्वरी का है आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक मदियाला वेंकटेश्वरी नाम की आरोपी पहले भी अपराध में शामिल रही है। इस आरोपी के बारे में पुलिस ने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, “मुख्य आरोपी वेंकटेश्वरी पहले स्वयंसेवक के रूप में काम कर चुकी है और अवैध रूप से पैसा कमाने के लिए वह विदेश भी गई है और वहां साइबर अपराधों में शामिल रही है।” ये सीरियल किलर अपने एक दोस्त से साइनाइड लेते थे। जो एसी मैकेनिक है और वह इसे सोने के निर्माताओं से प्राप्त करता था। पुलिस ने उनके कब्जे से साइनाइड और अन्य सबूत जब्त किए हैं। तेनाली की इस घटना ने केरल में हुई साइनाइड हत्याओं की रोंगटे खड़े कर देने वाली यादें को ताजा कर दिया है। जहां एक महिला ने 14 साल में अपने पति के परिवार के 6 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। 

हाथ जोड़कर गणपति के दरबार पहुंचीं Hina Khan, कट्टरपंथियों के साधा निशाना, बोले-‘धर्म का मजाक…’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT