होम / Anju: पाकिस्तान से भारत वापस आएगी अंजू, बच्चों से मिलने की जताई इच्छा, पति ने दी जानकारी

Anju: पाकिस्तान से भारत वापस आएगी अंजू, बच्चों से मिलने की जताई इच्छा, पति ने दी जानकारी

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 18, 2023, 2:30 am IST
ADVERTISEMENT
Anju: पाकिस्तान से भारत वापस आएगी अंजू, बच्चों से मिलने की जताई इच्छा, पति ने दी जानकारी

Anju

India News(इंडिया न्यूज),Anju: पिछले कुछ समय से देश में सीमा हैदर और अंजू को लेकर बहुत सारी बातें हो रही है। वहीं एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू की अब भारत लौटने की खबर सामने आ रही है। ऐसी खबर सामने आ रही है कि, अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आएगी। जिसके बारे में अंजू के पाकिस्तानी पति ने रविवार को बताया कि, अंजू अगले महीने भारत लौट सकती है। वह परेशान है और अपने दो बच्चों को बुरी तरह से याद कर रही है।बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

नहीं चाहता अंजू का स्वास्थ्य खराब हो- नसरुल्लाह

इसके बाद नसरुल्लाह ने कहा कि,. वह नहीं चाहता कि फातिमा का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चली जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस चली जाएंगी। अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे।

25 जुलाई को अपनाया था इस्लाम

याद दिला दें कि, बीते 25 जुलाई को राजस्थान की अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू का नाम बदलकर अब फातिमा हो गया है।

ये भी पढ़े

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT