होम / Ankit Murder Case:कांग्रेस की क्रिया पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया, कहा महिलाओं का सर मुंडवाना सनातन धर्म के खिलाफ

Ankit Murder Case:कांग्रेस की क्रिया पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया, कहा महिलाओं का सर मुंडवाना सनातन धर्म के खिलाफ

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 22, 2023, 5:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Ankit Murder Case: उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए अपने सर मुंडवाए थे, जिसको भाजपा ने हिंदू धर्म का अपमान बताया दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं का मुंडन अपराध के समान है। हालांकि कांग्रेस ने इस बयान पर उन्हें भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और उमा भारती की याद दिलाई।

महिलाओं का सर मुंडवाना सनातन धर्म के खिलाफ

उत्तराखंड की राजनीति में महिला कांग्रेस के एक प्रदर्शन ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल गुरुवार को अंकित हत्याकांड में न्याय की गुहार लगाती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने अपना मुंडन कराया। महिला कांग्रेस द्वारा मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे सनातन धर्म के विरुद्ध बताया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के और भी कई तरीके हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं के उकसाने पर महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान सर मुंडवाए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं के मुंडन को अपमान माना जाता है। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुंडन के लिए उकसाकर महिलाओं और सनातन संस्कृति दोनों का अपमान किया है।

स्वर्गीय सुषमा स्वराज और उमा भारती का हवाला देकर कसा तंज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इस बयान पर कांग्रेस ने भी जोरदार पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में जानकारी एकत्रित कर लेनी चाहिए। हरीश रावत ने कहा कि साल 2010 में स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने मुंडन करने की धमकी दी थी वहीं उमा भारती अपना मुंडन करा चुकी है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लड़ी जा रही है और मुंडन कराना भी उसी विरोध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों की सरकार पैरवी कर रही है इसलिए  उत्तराखंड महिला कांग्रेस की महिलाओं ने मुंडन कराकर राज्य सरकार को श्रद्धांजलि दी है।

 

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

 Maa Kali Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां काली, सभी समस्याएं होंगी छू मंतर- Indianews
TN TRB Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन का डेट बढ़ा, जानिए कब है आखिरी तिथि-Indianews
Vastu Tips: किसी से ये चीजें न लें उधार बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, क्या कहता है वास्तु शास्त्र- Indianews
Car Washing: दुबई में गाड़ी गंदी होने पर देना पड़ता है भारी जुर्माना, जानिए इसके पीछे की ये खास वजह-Indianews
Car Care Tips: गर्मियों में ऐसे रखें अपनी कार का ख्याल, इन तरीकों से रहेगी हमेशा कूल-Indianews
MI vs KKR: कोलकाता ने MI को 24 रनों से चटाई धूल, मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद खत्म! -India News
Upcoming Cars: अगर खरीदना चाहते हैं फैमिली कार, इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होंगी ये नई 7-सीटर कार- Indianews
ADVERTISEMENT