Live
Search
Home > देश > Assam Election 2026: कई महिलाओं ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को दी फ्लाइंग किस तो एक ने चूम लिया, वीडियो वायरल

Assam Election 2026: कई महिलाओं ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को दी फ्लाइंग किस तो एक ने चूम लिया, वीडियो वायरल

Women Supporters Kiss CM Himanta: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को लखीमपुर में एक भव्य चुनावी रैली की. सीएम के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी और सबसे ज्यादा भीड़ इस रैली में महिलाओं की दिखी. इस रैली में महिलाओं ने दिल खोलकर सीएम पर प्यार लुटाया और रैली में कई महिलाओं ने उन्हें फ्लाइंग किस और एक महिला ने उन्हे चुम लिया. इसका वीडियो सीएम ने खुद शेयर किया.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-28 16:13:10

Mobile Ads 1x1
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखें धीरे-धीरे पास आती जा रही है और पार्टियां जी-जान से प्रचार और चुनावी रैलिया भी कर रही है. इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को लखीमपुर में एक भव्य चुनावी रैली की. सीएम के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी और सबसे ज्यादा भीड़ इस रैली में महिलाओं की दिखी. इस रैली में महिलाओं ने दिल खोलकर सीएम पर प्यार लुटाया.
 
 महिलाएं सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम हिमंत बिस्वा को कसकर गले लगा रही हैं; कुछ उनके गाल या माथे पर चूम रही हैं, कोई फ्लाइंग किस, तो कुछ अपने बच्चों को सीने से लगाए हुए उन पर आशीर्वाद बरसा रही हैं. इन सभी का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
 
सीएम हिमंत बिस्वा ने वीडियो किया शेयर

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस प्यार भरे पल का वीडियो अपने X पर शेयर करते हुए लिखा कि आपके इस प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा और हाथ जोड़ने वाली एक इमोजी भी लगाई. 
 
ये प्यार की सच्ची और भावनात्मक अभिव्यक्तियां हैं, जिन्हें वीडियो में क़ैद किया गया है और सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद चुनाव प्रचार के दौरान लगी छोटी-मोटी चोटों को भी लोगों से जुड़ाव का प्रतीक बना दिया है.
 
मतदाताओं में आधी संख्या महिलाओं की 

असम के मतदाताओं में लगभग आधी संख्या महिलाओं की है. उनका समर्थन कोई कम महत्वपूर्ण बात नहीं है, बल्कि 2026 के चुनावों की मुख्य कहानी वही हैं. जब माताओं और बहनों को यह सच्चा एहसास होता है कि उनकी परवाह की जा रही है, तो वे पूरे परिवार के वोटों को प्रभावित करती हैं. जो बच्चे अपने माता-पिता को किसी नेता के प्रति उत्साहित देखते हैं, वे भी उस सकारात्मक भावना को आगे लेकर जाते हैं. महिलाओं के सीएम हिमंत को गले लगाने और चूमने के वायरल वीडियो एक साफ़ संकेत दे रहे हैं: असम की महिलाओं का एक बड़ा तबका भावनात्मक रूप से उनके और उनकी सरकार के साथ जुड़ गया है. 
 
असम में कब है चुनाव?

बता दें कि असम में होने वाले विधानसभा चुनाव की 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और नतीजा 4 मई को घोषित किया जाएगा. ऐसे में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को चुनाव से पहले राज्य के एक बड़े तमके से प्यार मिलना कोई मामूली बात नहीं है.

MORE NEWS