होम / Assam Flood: असम में बाढ़ से बदतर हुए लोगों की हालात, 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित; ग्राउंड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Assam Flood: असम में बाढ़ से बदतर हुए लोगों की हालात, 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित; ग्राउंड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 4, 2024, 12:17 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Assam Flood: बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, लेकिन पूर्वोत्तर में इसका असर देखने को मिल रहा है। असम और अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक महीने से बाढ़ की मार झेल रहे लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। असम में 16 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और अब तक 46 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

असम में कितने लोग प्रभावित

असम बाढ़ के ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज़्यादा प्रभावित कलियाबोर से बाढ़ की स्थिति और ख़राब देखी जा रही है मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हुई वहीं, 16 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ का पानी घरों और खेतों में घुसने से हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों लोग अस्थायी आश्रय में हैं।

  • आज तक बाढ़ में कुल 46 लोगों की मौत
  • प्रभावित जिलों की संख्या – 29
  • प्रभावित कुल आबादी – 16,25,089
  • खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली नदियाँ – ब्रह्मपुत्र, सुबनसिरी, दिखौ, दिसांग, धनसिरी, कोपिली, बराक, धलेश्वरी, कटखल, कुशियारा

वाहनों की गति को लेकर आदेश

भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण पशुओं के फंसे होने के कारण वाहनों की चपेट में आने से घायल होने और मौत होने की संभावना है, इसलिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कालीबोर ने आदेश जारी किया है। NH 715 (पुराना NH 37) के खंड पर किसी भी प्रकार के वाहनों की गति 20 या 40 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तवीयत, अस्पताल में भर्ती

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT