होम / जानें दिल्ली के होने वाली CM Atishi के पास है कितनी संपत्ति, दुनियाभर हो रही है इसकी चर्चा

जानें दिल्ली के होने वाली CM Atishi के पास है कितनी संपत्ति, दुनियाभर हो रही है इसकी चर्चा

Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 17, 2024, 3:30 pm IST

Delhi New CM Atishi Net Worth: आतिशी की संपत्ति

India News (इंडिया न्यूज), Atishi Net Worth: आखिरकार दिल्ली के नए सीएम के नाम का ऐलान हो ही गया है। अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी दिल्ली में सीएम पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। उन्हें सीएम बनाने का फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया। यानी अगले विधानसभा चुनाव तक दिल्ली में कमान एक महिला मुख्यमंत्री के हाथ में ही रहेगी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी की कुल नेटवर्थ कितनी है। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली की नई सीएम आतिशी कितने करोड़ की मालकिन हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है?

आतिशी की संपत्ति

दिल्ली की नई सीएम के नाम की घोषणा के बाद से लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि आतिशी की कुल संपत्ति कितनी है। आइए जानते है आतिशी की संपत्ति कितनी है। आपको बता दें कि आतिशी मार्लेना ने दिल्ली के कालकाजी साउथ से चुनाव जीता है। वहीं, MyNeta पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, उन पर कोई देनदारी नहीं है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के सामने संपत्ति का ब्योरा पेश किया था।

उन्होंने बताया था कि उनकी ज्यादातर संपत्ति उनके बैंक अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट में है, जबकि करोड़पति होने के बाद भी उन्होंने LIC का प्लान ले रखा है। उनके नाम पर 5 लाख रुपये की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है।

PM Modi को राहुल गांधी ने किया बर्थडे विश, इन दो चीजों की दी दुआ

आतिशी के पास कितने घर हैं?

आपको बता दें कि आतिशी ने साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा था। उसी दौरान आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हुईं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार भी बनाया गया, लेकिन उन्हें बीजेपी के गौतम गंभीर ने हरा दिया। इसके बाद साल 2020 में पार्टी ने फिर आतिशी पर भरोसा जताया, तब से वह दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आतिशी मार्लेना के पास भले ही 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति हो, लेकिन उनके पास न तो अपना घर है और न ही उनके नाम पर कोई जमीन है।

विदेश में की पढ़ाई

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। आतिशी की मां का नाम तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह हैं, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। आतिशी ने स्कूल के दिनों में मार्क्स और लेनिन से मिलकर बने ‘मार्लेना’ शब्द को अपने नाम में जोड़ लिया था। इसी के चलते उनका नाम आतिशी मार्लेना रखा गया। वह पंजाबी राजपूत समुदाय से आती हैं। आतिशी ने दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। ​​दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद उन्हें रोड्स स्कॉलरशिप मिली और उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया।

ईद मिलाद के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, बिहार से लेकर राजस्थान तक घुमाया, देखकर भड़क जाएगा हर हिंदुस्तानी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT