India News (इंडिया न्यूज), Atishi Marlena Varanasi Connection: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद आतिशी मर्लिना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। इसका ऐलान आम आदमी पार्टी ने मंगलवार (17 सितंबर) को विधायक दल की मीटिंग के बाद किया। लेकिन आपको क्या पता है आतिशी का यूपी से भी खास नाता है। वो यूपी के वाराणसी की बहू हैं। उन्होंने 18 साल पहले वाराणसी के लंका इलाके में रहने वाले प्रवीण सिंह से शादी की थी। उनका परिवार आज भी यहीं रहता है। आतिशी के पति समाज सेवा से जुड़े हैं।
बता दें कि, आतिशी और प्रवीण की शादी साल 2006 में बनारस में हुई थी। दिल्ली की राजनीति में आने से पहले वह अपने पति के साथ यहीं रहती थीं। उनके पति प्रवीण सिंह भी समाज सेवा से जुड़े हैं। दोनों की मुलाकात समाज सेवा का काम करते हुए हुई थी, दोनों ने यहां के गांवों के विकास के लिए कई काम किए। जिसके बाद उनकी शादी हो गई। बता दें कि, आतिशी के पति प्रवीण सिंह भी काशी के एक शिक्षित और बुद्धिजीवी परिवार से आते हैं। वैचारिक समानता के कारण आतिशी को अपने पति का भी पूरा साथ मिला और फिर उन्होंने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है, जिसके बाद से वह समाज सेवा में लगी हुई हैं। उनके पति प्रवीण ने भी अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल ने अपनी जिम्मेदारी आतिशी मार्लेना को दी है। आतिशी उनकी भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। पार्टी के मुश्किल वक्त में भी वह हमेशा पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.