होम / Ayodhya Lights Festivals आज पुष्पक विमान से आयोध्या पहुंचेंगे भगवान राम, सीता व लक्ष्मण

Ayodhya Lights Festivals आज पुष्पक विमान से आयोध्या पहुंचेंगे भगवान राम, सीता व लक्ष्मण

Vir Singh • LAST UPDATED : November 3, 2021, 11:12 am IST

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

Ayodhya Lights Festivals अयोध्या में दीपावली की तैयारियां पूरी हो गई हैं और राम नगरी भगवान राम, सीता व लक्ष्मण के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। आज 14 वर्ष का वनवास पूरा करके भगवान राम, सीता व लक्ष्मण अयोध्या लौटेंगे। वह दोपहर को सरयू किनारे रामकथा पार्क में पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न मंत्री व संत-धमार्चार्य दीप सजाकर भगवान राम की अगवानी करेंगे।

Read More: Ayodhya Vision 2047: अयोध्या को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, 25 साल बाद की राम नगरी का खाका तैयार

राज्यपाल व अन्य मंत्री उतारेंगे मां सरयू की भव्य आरती, बनेगा 7.50 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड Ayodhya Lights Festivals

इसके बाद वे गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। सीएम रामलला के दरबार भी जाएंगे। इसके बाद सीएम, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे। राम की पैड़ी के घाटों पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट तक जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का इस बार लक्ष्य रखा गया है। अवध के 12 हजार युवा यह काम करेंगे।

दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र होगी राम की पैड़ी Ayodhya Lights Festivals

दीपोत्सव में राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र होगी। यहां 337 फीड की स्क्रीन पर महर्षि बाल्मीकि रामकथा सुनाएंगे। यहां तीन लेयर की लाइटें लगाई हैं। साउंड सिस्टम 32 फीट पर लगाया गया है। घाट पर तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर महर्षि वाल्मीकि अयोध्या के घाट पर स्वयं पधारेंगे और रामकथा सुनाएंगे।

सरयू पुल पर जलाए जाएंगे ग्रीन पटाखे Ayodhya Lights Festivals

सरयू पुल पर इस दफा ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी।

Read More : CM Yogi Adityanath in Ayodhya: सीएम योगी ने काबुल नदी के जल से किया श्री राम का जन्मभूमि जलाभिषेक

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Australia Plan Crash: ऑस्ट्रेलिया में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत यात्री की मौत
बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर ने अपने हाथ पर Disha Patani के चेहरे का टैटू किया फ्लॉन्ट, BFF मौनी रॉय संग किया डिनर -Indianews
पानी पुरी बेचता दिखा पीएम मोदी का हमशक्ल, वीडियो देख हैरान हैं लोग
LSG VS RR Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स को हरा प्वाइंट्स टेबल अपनी जगह मजबूत करना चाहेगा लखनऊ, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Ice Facial: फेस की पफीनेस कम करने से लेकर निखार लाने तक, आइस फेशियल का ऐसे करें इस्तेमाल, जाने फायदे -Indianews
LSG VS RR: लखनऊ को उसके घर में हराना चाहेगी राजस्थान, जानें क्या होगी संभावित प्लेइंग 11-Indianews
LSG vs RR Head-To-Head Record: राजस्थान को हरा अपने जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी लखनऊ, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
ADVERTISEMENT