होम / बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे के साथ आखिरी 10 मिनट में क्या हुआ? पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे के साथ आखिरी 10 मिनट में क्या हुआ? पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 23, 2024, 10:40 pm IST

Badlapur Encounter ( आरोपी अक्षय शिंदे का हुआ एनकाउंटर )

India News (इंडिया न्यूज), Badlapur Encounter: महाराष्‍ट्र के बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसने पुल‍िस की रिवाल्‍वर छीनकर खुद को गोली मारने की कोश‍िश की थी। इस बीच गोली एक पुल‍िसवाले को जाकर लग गई। यहां तक दावा किया जा रहा है कि पुल‍िस के साथ मुठभेड़ में उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्ष‍य शिंदे के साथ असल में क्या हुआ? चलिए इन्हीं सवालों के जवाब आज ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। 

अक्षय शिंदे पर लगे थे ये आरोप 

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय श‍िंंदे बदलापुर के एक स्‍कूल में सफाई कर्मी था, जिस पर स्‍कूल की नाबाल‍िग लड़क‍ियों के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था। इस घटना के बाद से वो जेल में कैद था। लेकिन (23 सितंबर, 2024) सोमवार को जब पुल‍िस उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जेल से थाने ले जा रही थी। तभी अचानक मुंब्रा बाइपास के पास से गुजरते वक्त आरोपी अक्षय शिंदे ने एपीआई नीलेश मोरे की सर्विस रिवॉल्वर खींच लेता है। फिर इसके बाद अक्षय शिंदे ने नीलेश मोरे पर 3 गोलियां तरातर चला दीं। एक गोली नीलेश मोरे के पैर में जाकर लग जाती है। जानकारी के अनुसार ये बात सामने आ रही है कि 2 गोलियां मिसफायर हो गईं। गोली लगने के बाद भी नीलेश मोरे ने अक्षय पर हमला कर उसे घायल कर दिया। 

क्या सच में होती है बुरी आत्माएं? जानें इंसानों को कैसे महसूस होता है भूतों का अस्तित्व

कैसे हुई अक्षय शिंदे की मौत? 

इस पूरी घटना में अक्षय शिंदे की मौत हो जाती है। बताया जा रहा है जब आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस कर्मी पर गोलियां चलाता है, तो इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे आत्मरक्षा में गोली चला देता है। पुलिस इंस्पेक्टर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अक्षय शिंदे पर 2 गोलियां चला देता है। इन गोलियों में से एक अक्षय शिंदे के सिर पर और दूसरी उसके शरीर पर जाकर लग जाती है। इसके बाद दोनों घायलों को पुलिस शिवाजी अस्पताल ले जाती है। लेकिन इसी दौरान अक्षय शिंदे की मौत हो गई। ठाणे पुल‍िस ने अक्षय के मौत की पुष्‍ट‍ि कर दी है। 

एशिया नहीं यूरोप में बनेगा नया इस्लामिक देश! मुस्लिम महिलाओं को करना होगा ये काम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

‘सबूत दो या माफी मांगों, नहीं तो…’, कंगना ने ऐसा क्या कह दिया जिससे कांग्रेस ने दे डाली ये बड़ी धमकी?
बदलापुर रेप केस के आरोपी को गोली मारने वाले पुलिस कर्मी ने किस शीर्ष एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के साथ किया है काम?
Skin Care: रात के काम खत्म करने के बाद चेहरे पर लगाए ये चीज, केवल 7 दिन में ही सुधर जाएगी रंगत
बेंगलुरु की इस महिला ने ओणम पर फूलों से बनाए गए रंगोली के साथ की ये हरकत, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई फटकार
घूमने के है शौकीन तो ठंड में इन जगहों पर जाना न भूले, बर्फ से ढके पहाड़ों को देखकर नहीं करेगा लौटने का मन
“मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध…”, UN के मंच से PM Modi ने कह दी ये बड़ी बात
Himachal Politics: प्रतिभा सिंह ने बुलाई हिमाचल कांग्रेस की अहम बैठक, CM सुक्खू समेत कई मंत्रियों रहे नदारद
ADVERTISEMENT