होम / Bengaluru News: बेंगलुरु में कन्नड़ भाषा की मांग पर प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों पर गिरी पुलिस की गाज

Bengaluru News: बेंगलुरु में कन्नड़ भाषा की मांग पर प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों पर गिरी पुलिस की गाज

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 27, 2023, 3:04 pm IST
ADVERTISEMENT
Bengaluru News: बेंगलुरु में कन्नड़ भाषा की मांग पर प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों पर गिरी पुलिस की गाज

India News (इंडिया न्यूज), Bengaluru: कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सभी कन्नड़ भाषा के साइन बोर्ड लगाने की मांग को लेकर बेंगलुरु में अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके लिए कर्नाटक रक्षणा वेदिके (केआरवी) कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में 1000 से अधिक लोग इकट्ठा हुए है।

विरोध प्रदर्शन अब व्यापक रुप लेता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक होटल में घुसने का प्रयास किया। जिसके कारण संपत्ति को नुकसान हुआ। विरोध प्रदर्शन ने तब उग्र रूप ले लिया जब कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शनकारियों ने जमकर मचाया उत्पात

बेंगलुरु के एयपोर्ट सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। कई दुकानों को नुकसान हुआ है। साथ ही वकालत करने वाले प्रदर्शनकारियों ने अपने काम को ठप कर दिया। इसके अलावा प्रदर्शन के कारण एम्बुलेंस की आवाजाही भी प्रभावित हुई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग पुलिस वैन पर चढ़ गए।

केआरवी अध्यक्ष ने दिया बयान 

केआरवी कार्यकर्ताओं ने पथराव और सामान तोड़कर प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाकर विरोध तेज कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरु हवाई अड्डे की मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया। जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। हालांकि सरकार ने कहा कि फरवरी तक सभी स्थानों पर कन्नड़ संकेत होने चाहिए। केआरवी अध्यक्ष नारायण गौड़ा ने कहा कि वे विरोध जारी रखेंगे। उनका मानना है कि कन्नड़ संकेत मांगना उनका अधिकार है और वे नहीं रुकेंगे।

Also Read:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT