होम / इस शख्स ने किए बेंगलुरु की महिला के 50 टुकड़े! पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा आरोपी

इस शख्स ने किए बेंगलुरु की महिला के 50 टुकड़े! पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा आरोपी

Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 25, 2024, 8:23 pm IST

Bengaluru Woman body chopped into 30 pieces: बेंगलुरू में महिला के शरीर को 50 टुकड़ों में काटा गया

India News (इंडिया न्यूज), Bengaluru Mahalakshmi Murder Case: बेंगलुरु महालक्ष्मी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने हत्यारे को ढूंढ तो लिया है, लेकिन वह अभी भी फरार है। महालक्ष्मी का शव फ्लैट के एक कमरे के अंदर फ्रिज में टुकड़ों में मिला था। महालक्ष्मी के शरीर के 50 से ज्यादा टुकड़े किए गए थे।

पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश

कर्नाटक पुलिस की टीमें ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल तक हत्यारे की तलाश कर रही हैं। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए हत्यारे की पहचान कर ली है। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हत्यारा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसका महालक्ष्मी से करीबी रिश्ता है और वह हेयर ड्रेसर है।

Kangana Ranaut पड़ गईं अकेली, अपनों ने छोड़ा साथ, बीजेपी से निकाली जाएंगी नई नवेली सांसद?

तो अशरफ महालक्ष्मी का हत्यारा नहीं है!

इससे पहले महालक्ष्मी के पति हेमंत दास ने दावा किया था कि उसकी पत्नी के अशरफ नामक नाई से अवैध संबंध थे। इसके चलते शादी के 9 महीने बाद ही महालक्ष्मी और वह अलग रहने लगे। उसने महालक्ष्मी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने अशरफ से पूछताछ की। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। अशरफ उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अशरफ का महालक्ष्मी की हत्या से कोई संबंध नहीं है।

आरोपी ने अपने भाई के सामने हत्या की बात कबूल की

इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की। इसके जरिए पुलिस आरोपी की पहचान करने में सफल रही। हालांकि वह ओडिशा के रास्ते पश्चिम बंगाल भाग गया। वह लगातार पश्चिम बंगाल में अपना ठिकाना बदल रहा है। उसका परिवार मुंबई में रहता है। पुलिस हत्यारे के भाई तक पहुंच गई। भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने ही उसे महालक्ष्मी की हत्या के बारे में बताया था।

‘प्रसाद में जानवरों की चर्बी पाई गई तो इतना बवाल…’,तिरुपति लड्डू को लेकर ये क्या बोल गए Owaisi

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT