इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद:
Big Blast At Peshawar In Pakistan पाकिस्तान के पेशावर स्थित मस्जिद में आज बड़ा विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 45 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस अधिकारी वहीद खान ने यह जानकारी दी है। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है। धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में लोग जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पुलिस के अनुसार इस तरह के धमाके अक्सर इस्लामिक स्टेट (आईएस) और तालिबान के लड़ाके करते हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार हमले में 65 से ज्यादा घायल हुए हैं।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक मस्जिद में हुआ हमला आत्मघाती हो सकता है। जांच शुरू कर दी है। अफसर ने बताया कि मौके पर इस समय अफरातफरी का माहौल है। पुलिस आपात स्थिति में है। हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मीडिया ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि बम ब्लास्ट पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित जामिया मस्जिद में हुआ।
पेशावर के पुलिस अधिकारी पेशावर जाज अहसान के मुताबिक दो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। इस दौरान हमलावरों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद यह बम विस्फोट हुआ। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ गए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान इमरान खान सरकार के खिलाफ है।
Also Read : Pakistan Stunned by Bomb Blast Again बलूचिस्तान में दोहरे बम धमाके की जद में आने से चार की मौत
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.