India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024, नई दिल्ली: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं। उससे पहले कयासों का दौर शुरु हो चुका है। लगातार तल रहे कई अलग-अलग सर्वे में इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 में किस पार्टी की सरकार बनेगी। इसी बीच एक सर्वे सामना आया है जिसने सत्ताधारी NDA के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
NDA-INDIA किसको कितने फीसदी वोट?
हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक, 2019 के मिकाबले NDA को वोट फीसदी में काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा सकता है। हालांकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार आएगी। बता दें कि ETG रिसर्च के साथ किए एक सर्वे में NDA को 42.60 फीसदी और INDIA गठबंधन को 40.20 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
सर्वे में दोनों को मिली कितनी सीटें?
बताते चले कि पिछली बार यानि कि 2019 के लोकसभा चुनाव में NDA को 45 प्रतिशत मिले थे। जिससे ये साफ हो गया है कि इस बार एनडीए को वोटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं साल 2019 में बीजेपी को अकेले 37 फीसदी वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस को पिछली बार केवल 19 प्रतिशत वोट ही मिले थे। हाल ही में हुए सर्वे के मुताबिक, इस बार NDA को 296 से 326 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, INDIA गठबंधन को 160 से 190 सीटें मिल सकती हैं।
जानकारी दे दें कि सर्वे महज एक अनुमान होते हैं। असल नतीजे के सर्वे से अलग होने की पूरी संभावनाएं होती हैं। सर्वे में सिर्फ और सिर्फ चुनाव पूर्व जनता का मूड भापने की कोशिश की जाती है। जिससे कि चुनाव और उसके नतीजों को लेकर एक तस्वीर साफ हो जाए।
Also Read:
- Nirmala Sitharaman Birthday: अपना 64वां जन्मदिन मना रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए उनके राजनीतिक सफर से जुड़ीं कुछ खास बातें!
- Delhi-Pune flight: विस्तारा की दिल्ली-मुंबई विमान में बम का आया फोन, जांच में निकला झूठ, 100 से ज्यादा यात्री सवार