Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: बिहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) से भी संपर्क किया था. गिरफ्तारी के बाद बिहार आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी इससे पहले भी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है.
रच रहे थे पीएम की हत्या की साज़िश
खुफिया जानकारी के आधार पर बिहार पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ़्तार किया है. इनका सरगना अमन तिवारी को बताया जा रहा है जो अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को एक ईमेल भेजकर मोदी की हत्या का प्रस्ताव दिया था और इसके बदले में बड़ी रकम की मांग की थी.
मुख्य आरोपी अमन बिहार को बक्सर से दबोचा
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अमन को बिहार के बक्सर ज़िले के डुमरांव सब-डिविज़न के सिमरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस के साथ-साथ उनके संपर्कों की भी जांच कर रही है. वह पिछले कुछ दिनों-महीनों के दौरान किस-किससे मिले थे, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है. उधर, बक्सर के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने बताया कि खुफिया सूत्रों से उन्हें सूचना मिली थी कि अमन ने वह ईमेल भेजा था, जिसमें पीएम मोदी की हत्या की बात लिखी थी.
22 दिन में पीएम की हत्या
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA को भेज ईमेल में अमन ने पीएम मोदी की हत्या को अंजाम देने के लिए 22 दिन का समय मांगा था. उससे पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को भी पकड़ लिया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही और जानकारी दी जाएगी. अमन शातिर अपराधी है. वर्ष 2022 में भी उसने कोलकाता हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचाने की साज़िश रची थी. उस समय वह नाबालिग था, जिसके चलते उसे राहत मिल थी.