Live TV
Search
Home > देश > BJD MLA Suspension: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद BJD का बड़ा एक्शन, 6 विधायकों को किया सस्पेंड

BJD MLA Suspension: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद BJD का बड़ा एक्शन, 6 विधायकों को किया सस्पेंड

Odisha Rajya Sabha Election 2026: बीजू जनता दल (BJD) ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग सहित पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-21 20:04:54

Mobile Ads 1x1
BJD 6 MLA Suspended: ओडिशा (Odisha) में 16 मार्च में हुए राज्यसभा चुनावों (Rajya Sabha Election) में मतदान के दौरान बीजू जनता दल (BJD) ने शनिवार को वोटिंग के दौरान पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया. यह निलंबन तब किया गया जब यह पाया गया कि इन विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग में हिस्सा लिया था, जो पार्टी की सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया के खिलाफ था.
 
यह कार्रवाई विधायकों द्वारा कारण बताओ नोटिस के जवाबों की जांच और BJD की अनुशासन समिति द्वारा की गई गहन समीक्षा के आधार पर की गई. ऐसे में चलिए जानें उन निलंबित विधायकों के नाम.
 
किन 6 विधायकों को किया गया निलंबित?

जानकारी के मुताबिक, BJD द्वारा इन 6 विधायक को निलंबित किया गया  हैं:
 चक्रमणि कन्हार (बालीगुडा)
नब किशोर मल्लिक (जयदेव)
 सौविक बिस्वाल (चौद्वार-कटक)
 सुभाषिनी जेना (बास्ता)
रमाकांत भोई (तिर्तोल)
देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी)

पार्टी अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक कदम

एक बयान में, BJD के अध्यक्ष और पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी का संविधान अपने सदस्यों से अटूट निष्ठा की अपेक्षा करता है. इस कदम को पार्टी के अनुशासन को मजबूत करने और उसकी गरिमा को बनाए रखने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है.
 
यह निलंबन पार्टी के सभी सदस्यों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी के सामूहिक निर्णयों से किसी भी तरह का विचलन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. BJD का लक्ष्य अपने राजनीतिक एजेंडे के साथ आगे बढ़ते हुए अपने सदस्यों के बीच एकता और अनुशासन बनाए रखना है.

MORE NEWS