India News (इंडिया न्यूज़), BJP Bengal, कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव होने वाले है। आगामी 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल के 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। पांच सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिल सकती है। भाजपा (BJP Bengal) के पास वर्तमान समय में कुल 70 विधायक हैं। यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल से बीजेपी का काई राज्यसभा सांसद होगा।
इस चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई से नाम भेजने को कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी पांच नामों पर विचार कर रही है। इन नामों की चर्ची जोरों पर है।
73 वर्षीय फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती साल 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए और पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया। उन्होंने राज्यसभा जाने की इच्छा भी जताई है। वह इससे पहले टीएमसी के सांसद रहे है।
राज्य इकाई इनके नाम पर भी विचार कर रही है। अनंत महाराज उत्तर बंगाल से आते है। 2019 के लोकसभा और 2021 के विधानसभा चुनावों में उत्तर बंगाल में बीजेपी ने अच्छा प्रर्दशन किया था। अनंत महाराज उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की भी मांग कर रहे है।
अनिर्बान गांगुली भाजपा के नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन (एसपीएमआरएफ) के मानद निदेशक हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) के सदस्य और बंगाल भाजपा की कोर कमेटी का भी हिस्सा हैं। उन्होंने किताब लिखी है जिसका शीर्षक है ‘अमित शाह एंड द मार्च ऑफ बीजेपी।’ यह गृह मंत्री अमित शाह की जीवनी है।
दासगुप्ता, पत्रकार से नेता बने हैं। भारत के कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद उन्हें राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति ने मनोनीत किया था। लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया और 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा। वह चुनाव हार गए और फिर से राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनती कर दिया। कहा जाता है की जो कांग्रेस के लिए शशि थरूर है वह बीजेपी के लिए स्वपन दासगुप्ता है।
भारती घोष के नाम पर भी चर्चा चल रही है। भारती घोष एक भारतीय पुलिस सेवा कर्मी थीं, जिन्होंने ममता बनर्जी के अधीन बंगाल में सेवा काम किया। ममता बनर्जी के उनके अच्छे संबंध थे। बाद में संबंध खराब हो गए फिर भारती के घर पर छापा भी पड़ा था।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.