होम / BJP: देश की इन 3 वीआईपी सीटों पर भाजपा जल्द कर सकती है प्रत्याशियों का एलान

BJP: देश की इन 3 वीआईपी सीटों पर भाजपा जल्द कर सकती है प्रत्याशियों का एलान

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 29, 2023, 12:03 pm IST

India news(इंडिया न्यूज़) BJP:  2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जल्द ही देश  के 3 वीआईपी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव के संसदीय सीट उत्तर प्रदेश में  पार्टी अपने उम्मीदवार की नाम की घोषणा जल्द ही कर सकती है। सोनिया गांधी  यूपी के रायबरेली सीट से सांसद है तो वहीं डिंपल यादव मैनपुरी का प्रतिनिधित्व करती है। रायबरेली को कांग्रेस और मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार जल्द ही पार्टी इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।

महाराष्ट्र की एक सीट का एलान जल्द 

वहीं बताया जा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र के बारामती सीट से भी अपने उम्मीदवार की घोषणा जल्द कर सकती है। बता दें कि बारामती सीट से एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद है। इस सीट को एनसीपी का गढ़ माना जाता है। शरद पवार इस क्षेत्र के कई बार सांसद रह चुकें है। भाजपा मोदी लहर में भी 2019 में इस सीट को नहीं जीत पाई थी।

160 सीटों पर भाजपा की फोकस

बताया जा रहा है भाजपा ने पूरे देश के 160 लोकसभा सीटों का लिस्ट तैयार किया है। जहां विपक्षी दल के नेताओं का गढ़ है। भाजपा सूत्रों के माने तो उन 160 लोकसभा सीटों में वह भी सीट है जिसपर भाजपा को 2019 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर उन्हें चुनाव की तैयारी करने के  लिए समय देना चाहती है। जहां विपक्षी नेताओं के गढ़ में उनका मुकाबला किया जा सके।

यूपी में 80 का लक्ष्य 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जुलाई में पार्टी कार्यालय में एक बैठक की थी। जिसमें विपक्ष की गढ़ वाली 160 सीटों को शामिल किया गया था। पार्टी को पूरा भरोसा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से सरकार बनेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 लोकसभा सीटों में कुल 80  पर जीत के लक्ष्य को लेकर चल रही है।

यह भी पढ़े:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

North Korea: अमेरिका की ‘परमाणु परीक्षण’ पर उत्तर कोरिया ने दी धमकी, बढ़ा तनाव- Indianews
पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान और बाबर आजम की हो रही आलोचना, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप-Indianews
Viral News : फ्रंटियर एयरलाइंस के यात्री ने इसके लिए किया विवाद, उतरना पड़ा पूरी फ्लाइट- Indianews
Iran: राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कल ईरान जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़-Indianews
PM Modi Super Exclusive Interview: राम मंदिर और देश के सौहार्द्र पर पीएम मोदी का विपक्ष को जवाब-Indianews
मुसलमानों से हो रहा है भेदभाव, विपक्ष के आरोप पर पीएम मोदी का जबाव
PM Modi Super Exclusive Interview: देश का युवा कुछ ना कुछ करने के मूड में है, रोजगार को लेकर बोले पीएम मोदी-Indianews
ADVERTISEMENT