होम / राहुल गांधी के चीन से युद्ध वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- 'अब नेहरू का भारत नहीं मोदी का भारत है…'

राहुल गांधी के चीन से युद्ध वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- 'अब नेहरू का भारत नहीं मोदी का भारत है…'

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 17, 2022, 9:44 am IST

Tawang Clash: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई झड़प पर देश में हंगामा जारी है। ये मुद्दा संसद में जोर-शोर से उठाया गया था। जिसके बाद बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर कहा कि चीन से युद्ध के खतरे की भारत अनदेखी कर रहा है। जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने उनके ऊपर सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी कटाक्ष किया है।

राहुल गांधी पर भाजपा ने किया पलटवार

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के दौरान जयपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चीन मुद्दे पर बयान दिया है। उनके इस हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से राजीव गांधी फाउंडेशन को 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसलिए राहुल गांधी चीन के इतने करीब आ गए हैं कि उन्हें यह पता है कि वह आगे क्या करने वाला है।

अब नेहरू का भारत नहीं मोदी का भारत है- BJP

राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी के नाना जी सो रहे थे और उन्होंने सोते-सोते भारत का 37 हजार स्क्वायर किमी क्षेत्र गंवा दिया। उसके बाद राहुल गांधी को लगा कि चीन से मित्रता करनी चाहिए और अब मित्रता इतनी गहरी है कि चीन क्या करने वाला है ये उन्हें पता है। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये मिले हैं।” भाजपा नेता ने कहा कि “अब ये नेहरू का भारत नहीं बल्कि मोदी का भारत है। सेना को देश की रक्षा करने के लिए खुली छूट है। हमारी सेना घुस कर मारती है।”

Also Read: राजधानी में एक बार फिर CNG के दामों में इजाफा, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT