Live TV
Search
Home > देश > कोलकाता पोर्ट सीट पर बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार? छठी लिस्ट जारी कर सबको चौंकाया

कोलकाता पोर्ट सीट पर बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार? छठी लिस्ट जारी कर सबको चौंकाया

BJP Kolkata Port Seat Candidate: पार्टी ने कोलकाता पोर्ट सीट के लिए युवा नेता राकेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है. राकेश सिंह को दो दिन पहले सोमवार को ही कलकत्ता हाई कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दी थी. इस सीट पर उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता, मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम से होगा.पुलिस ने राकेश सिंह को सितंबर 2025 में कोलकाता के तंगरा इलाके से गिरफ्तार किया था.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-04-08 12:39:49

Mobile Ads 1x1

West Bengal Assembly Elections 2026:  BJP ने बुधवार को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी छठी और आखिरी लिस्ट जारी की जिसमें अकेली बची कोलकाता पोर्ट सीट के लिए उम्मीदवार का नाम आखिरकार घोषित कर दिया गया. पार्टी ने कोलकाता पोर्ट सीट के लिए युवा नेता राकेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

दो दिन पहले कोर्ट ने दी थी अंतरिम ज़मानत

राकेश सिंह को दो दिन पहले सोमवार को ही कलकत्ता हाई कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दी थी. इस सीट पर उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता, मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम से होगा.पुलिस ने राकेश सिंह को सितंबर 2025 में कोलकाता के तंगरा इलाके से गिरफ्तार किया था. उन पर कांग्रेस ऑफिस, विधान भवन में तोड़फोड़ और हिंसा भड़काने का आरोप है. इसके साथ ही BJP ने राज्य की 294 सीटों के लिए सभी 294 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

दो फेज में चुनाव

बंगाल में वोटिंग दो फेज़ में 23 और 29 अप्रैल को होगी, और चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. तृणमूल कांग्रेस ने अपने सभी 291 कैंडिडेट पहले ही अनाउंस कर दिए हैं. उसने नॉर्थ बंगाल की तीन सीटें अपने अलायंस पार्टनर के लिए छोड़ी हैं.

Bengal Elections 2026

खबर अपडेट हो रही है…

MORE NEWS