Live
Search
Home > देश > कटघरे में बंगाल सरकार: सिलीगुड़ी कॉरिडोर, भ्रष्टाचार, हिंसा पर घिरीं ममता बनर्जी, अमित शाह ने लगाए ये आरोप

कटघरे में बंगाल सरकार: सिलीगुड़ी कॉरिडोर, भ्रष्टाचार, हिंसा पर घिरीं ममता बनर्जी, अमित शाह ने लगाए ये आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी ने ममता सरकार के 15 सालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. बीजेपी ने इस चार्जशीट में 14 आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये किसी पार्टी नहीं बल्कि जनता के मुद्दे की चार्जशीट है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 28, 2026 15:15:59 IST

Mobile Ads 1x1

BJP Chargesheet Against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में पिछले तीन कार्यकालों से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्ता में है. सभी चुनावी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की, जिसका नाम ‘अभियोगनामा’ रखा गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह ने चार्जशीट जारी की, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 

इस चार्जशीट में उन्होंने सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, आरजी कर केस, भ्रष्टाचार समेत तमाम आरोप लगाए हैं. अमित शाह ने इस दौरान 300 से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला, शुभेंदु अधिकारी और जेपी नड्डा पर हुए हमले का भी जिक्र किया. इसके अलावा मिड डे मील,स्कूल भर्ती घोटाला, पीएम आवास घोटाला मनरेगा में भी घोटाले के आरोप लगाए. इन आरोपों के साथ बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के कार्यकाल को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. वहीं बीजेपी इस चार्जशीट को चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है. 

गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर लगाए ये आरोप

  1. घुसपैठ: बीजेपी ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठाया है. बीजेपी का कहना है कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर से घुसपैठ कराई जा रही है, जिसके कारण वहां की सुरक्षा कमजोर हो गई है. 
  2. महिलाओं की सुरक्षा: बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ 34708 मामले दर्ज हुए है. आरजी कर के अपराधियों को राज्यसभा दी गई. इतना ही नहीं जब महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में सवाल किया गया, तो कहा गया कि महिलाएं घर के बाहर क्यों निकलती हैं?
  3. भ्रष्टाचार: बीजेपी का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पैसे की कथित हेराफेरी की गई है. बीजेपी ने सरकारी योजनाओं में बड़े घोटालों के आरोप लगाए हैं. बीजेपी ने कहा कि भ्रष्टाचार के सबसे ज्यादा मामले बंगाल में हैं. मिड डे मील, स्कूल भर्ती घोटाला, पीएम आवास घोटाला मनरेगा घोटाला सभी ने देखा है.
  4. कानून व्यवस्था: बीजेपी ने बंगाल सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में लगातार हत्या, महिलाओं की सुरक्षा समेत तमाम अपराध बढ़ते जा रहे हैं. साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर बी सवाल उठे.
  5. सिंडिकेट राज: बीजेपी ने ये आरोप भी लगाया है कि निर्माण और ठेकों में सिंडिकेट राज चलता है. वहां पर गिने-चुने लोगों को ही प्रोजेक्ट्स दिए जाते हैं.
  6. बेरोजगारी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सवाल उठाया है. उनका कहना है कि बंगाल सरकार वहां के युवाओं को सीमित अवसर ही दे रही है.
  7. शिक्षा व्यवस्था: बीजेपी ने अभियोगनामा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे मिड डे मील, स्कूल भर्ती में घोटालों का जिक्र किया.
  8. स्वास्थ्य सेवाएं: पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए अस्पताल की बदहाल स्थिति का जिक्र किया गया.
  9. किसानों की समस्याएं: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के किसानों की स्थिति पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के किसानों को पर्याप्त समर्थन और राहत नहीं मिल पा रही है.
  10. कट मनी कल्चर: बीजेपी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को कोई भी योजना पूरी तरह से नहीं मिल रही है. योजनाओं का लाभ देने के लिए कथित कमीशनखोरी का आरोप लगाया गया.
  11. इंफ्रास्ट्रक्चर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर यानी विकास कार्यों में सुस्तिी देखी जा रही है. 
  12. उद्योग और निवेश: गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में नए निवेश की कमी बताई. 
  13. राजनीतिक हिंसा: पश्चिम बंगाल में अब तक 300 से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ. शुभेंदु अधिकारी और जेपी नड्डा पर हमला होने का जिक्र भी किया गया.
  14. प्रशासनिक पक्षपात: बीजेपी ने ममता सरकार पर प्रशासनिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात कही. 

MORE NEWS