होम / UP News: BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, कहा भगवान राम मुसलमानों के भी पूर्वज

UP News: BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, कहा भगवान राम मुसलमानों के भी पूर्वज

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : September 5, 2023, 11:39 am IST

India news (इंडिया न्यूज़),UP News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महराज अपने बयानों को लेकर जाने जाते है। हांल ही में साक्षी महाराज उन्नाव पहुंचे जहां उन्होंने मुसलमानों के लेकर एक बड़ा बयान दिया है। भाजपा सांसद ने दावा किया की भगवान राम मुसलमानों के पूर्वज है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर मुसलमान ओल्ड हिंदू है और सभी मुसलमान धीरे-धीरे यह स्वीकार्य करने। साक्षी महाराज ने कहा कि हम हिंदू है जो सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु की धारणा के साथ चलते है और पूरे विश्व का कल्याण की भावना रखते है। यहां के कोई मुसलमान अरब से नहीं आए है। सभी भारत के रहने वाले है। भारत जीतना हिंदूओं का है उतना मुसलमानों का भी है।

I.N.D.I.A  गठबंधन पर बोला हमला

सनातन धर्म के विरोध में विपक्ष के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान पर साक्षी महराज ने जमकर हमला बोला और कहा कि I.N.D.I.A  गठबंधन सत्य सनातन वैदिक हिन्दू धर्म को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। इस गठबंधन में सभी भष्ट्राचारी शामिल है। यह गठबंधन केवल हिंदुत्व व सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए बना है लेकिन इनलोगों के कहने से सनातन धर्म का कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। इतना ही नहीं साक्षी महराज ने कहा कि, I.N.D.I.A  गठबंधन के सभी नेता देश को इस्लामिकरण, ईसाईकरण करना चाहते है। ये वहीं लोग है जो धर्म के नाम देश को दो हिस्सों में बांटवा दिए। भाजपा सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम लेते हुए कहा अगर नेहरु न होते तो देश का बंटवारा नहीं होता।

मुसलमान ओल्ड हिंदू

भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महराज ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के सवाल पर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतात्रिक देश है। पहले मजहब के नाम पर देश को बांट दिया गया। इस सत्य को मुसलमान भी जानते है। भगवान राम मुसलमानों के पूर्वज है। सभी मुसलमान ओल्ड हिंदू है। देश से मुसलमानों को निकाला नहीं जा सकता। देश सबका है किसी जाती का नहीं बनाया जा सकता।

यह भी पढ़े

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ED: AAP को 2014 से 2022 के दौरान अमेरिका, कनाडा सहित कई देशों से मिले 7.08 करोड़ रुपये का फंड-Indianews
Gauahar Khan नहीं डाल पाईं वोट, चुनाव प्रबंधन के खिलाफ जाहिर किया गुस्सा, पोस्ट शेयर कर बताया मामला -Indianews
लोकसभा इलेक्शन के बीच Kamal Haasan ने Hindustani 2 से रिलीज किया नया पोस्टर, फैंस को दिया ये खास मैसेज -Indianews
US Mass Shooting: अमेरिका के एलिस स्क्वायर में हुई गोलीबारी, 11 लोग घायल
Heatwave: भीषण गर्मी के कारण इन राज्यों में स्कूल को किया गया बंद, देखें-Indianews
Supreme Court: इन आपराधिक कानूनों पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, लागू करने से रोकने संबंधी याचिका खारिज
FSSAI द्वारा लाइसेंस प्राप्त होने का दावा किया जाने वाला गोमूत्र सोशल मीडिया पर वायरल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही यह बात
ADVERTISEMENT