UP MLC Elections 2023: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मनोनीत सदस्यों के नाम पर अभी भी विचार जारी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की तरफ से एमएलसी सीट के लिए मशहूर कवि कुमार विश्वास को ऑफर दिया गया था। मगर कुमार विश्वास ने बीजेपी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। हालांकि भाजपा तीन और नामों पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भाजपा में एमएसली के मनोनीत सदस्यों के नाम पर मंथन अब तेज हो गया है।

कुमार विश्वास ने ठुकराया बीजेपी का ऑफर

इसे लेकर सूत्रों ने इस बात का दावा किया है पार्टी की तरफ से मशहूर कवि कुमार विश्वास को MLC के लिए ऑफर दिया गया था। लेकिन उनके ऑफर को कुमार विश्वास ने ठुकरा दिया। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में जाने की बात कहकर प्रस्ताव को नहीं स्वीकारा है। जिसके बाद अब पार्टी दूसरे नामों पर विचार कर रही है। भाजपा अब कुछ और नामों को संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल कर सकती है।

क्षेत्रिय अध्यक्षों को विधान परिषद भेजने का विचार

हालांकि कुछ क्षेत्रिय अध्यक्षों को इस बार विधान परिषद भेजने को लेकर विचार कर रही है। नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्र के बेटे का नाम भी इसमें शामिल है। पार्टी फिलहाल नामों को लेकर मंथन कर रही है। प्रदेश में लंबे वक्त से विधान परिषद की 5 सीटें खाली हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश भाजपा के नए संगठन के विस्तार को लेकर विचार चल रहा है। जल्द ही पार्टी MLC के मनोनीत सदस्यों के नामों की घोषणा करेगी।

Also Read: विधानसभा में उठा पटना जंक्शन पर अश्लील वीडियो चलने का मुद्दा, विपक्ष ने की बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग