India News (इंडिया न्यूज), Jammu Kashmir Assembly Election : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों का नाम है। इससे पहले भाजपा ने दो और सूची जारी की थी। पहली सूची में 15 और दूसरी सूची में एक उम्मीदवार का नाम था। इसके बाद भाजपा ने तीसरी सूची जारी की है। इन सबसे पहले भी भाजपा ने 44 उम्मीदवारों वाली एक लिस्ट जारी की थी। जिसे कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन होने के बाद भाजपा के लिए चुनौती और बढ़ गई है। ये उनके लिए काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। क्योंकि भाजपा सरकार ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया था। इस फैसले को सही साबित करने के लिए उन्हें चुनाव जीतना बहुत जरुरी है।
भाजपा ने जो सूची कल जारी की थी, जिसे बाद में कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। उसमें केवल एक नाम को छोड़कर बाकी वही नाम है। श्रीमाता वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर भाजपा के बड़े नेताओं के नाम इस सूची से गायब है। अभी तक पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, कविंद्र गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और सत शर्मा के नाम नहीं आए हैं। हम आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होंगे। 18 सितंबर को पहला चरण, 25 सितंबर को दूसरा और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। तो वहीं 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।
क्या कश्मीरी लड़की पर आ गया राहुल का दिल ? शादी को लेकर दे दिया ये बड़ा संकेत
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तीसरी सूची में निम्नलिखित नामों पर स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/YcZT9DJBmG
— BJP (@BJP4India) August 27, 2024
तीसरे चरण में उधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ता, चिनानी से बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवनलाल, बिलावर से सतीश शर्मा, बसोहली से दर्शन सिंह, जसरोटा से राजीव जसरोटिया, हीरानगर से अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ से डॉ देविन्द्र कुमार मणियाल और साम्बा से सुरजीत सिंह सलाथिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.