होम / बीजेपी को साल के अंतिम में मिलेगा अध्यक्ष, इस महीने से शुरू होगी चयन की प्रक्रिया

बीजेपी को साल के अंतिम में मिलेगा अध्यक्ष, इस महीने से शुरू होगी चयन की प्रक्रिया

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 25, 2024, 5:30 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),New President of BJP: भाजपा को इस साल दिसंबर तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए एक अगस्त से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा जिला और प्रदेश इकाइयों को भी मजबूत किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

बता दें कि हाल ही में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। अब उन्हें सरकार में भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में भाजपा नए अध्यक्ष की तलाश में है। पार्टी ने इसके लिए तैयारी कर ली है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसके लिए चुनाव प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू कर दी जाएगी।

Paper Leak पर Yogi सरकार का बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा, 1 करोड़ जुर्माना, जानें अध्यादेश में क्या-क्या?

2 महीने तक चलेगा सदस्यता अभियान

भाजपा 1 अगस्त से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके लिए सबसे पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान का सत्यापन किया जाएगा।

नवंबर में होंगे मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव

भाजपा 1 नवंबर से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्ष के चुनाव कराएगी। इसके बाद 16 नवंबर से 40 नवंबर तक जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

दिसंबर में पूरी होगी प्रक्रिया

भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद 1 दिसंबर से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जब 50 फीसदी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो जाएगा, तभी आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Asaduddin Owaisi: लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
Mangesh Yadav Encounter: मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राजनीति तेज, राहुल गांधी ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला
Ganesh Chaturthi 2024: करीना कपूर से लेकर आमिर खान तक.. देसी अंदाज में नजर आएं ये सेलिब्रिटी, अंबानी के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें
मेडिकल सप्लायर्स को संदीप घोष ने दिए कई सारे कॉन्ट्रेक्ट, CBI रेड में हुआ दिलचस्प खुलासा
मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत आएंगे UAE के क्राउन प्रिंस, जानें क्यों अहम है ये दौरा
Bihar Politics: क्या ‘इधर-उधर’ नहीं करेंगे CM नीतीश कुमार? शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये बड़ा बयान
ADVERTISEMENT