Kachra Delivery Goes Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों कई ऐसे वीडियो हैं जिन्होंने न सिर्फ लोगों को हैरान किया है बल्कि सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने का काम भी किया है. हाल ही एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसको देखने के बाद लोगों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला ने अपने घर का कचरा ठिकाने लगाने के लिए नगरपालिका की गाड़ी का इंतजार करने के बजाय, रैपिडो (Rapido) और पोर्टर (Porter) जैसी लॉजिस्टिक सेवाओं का इस्तेमाल कर सभी को हैरान कर दिया है.
आखिर क्या था पूरा मामला?
दरअसल, यह हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, महिला अपने घर के कचरे के डिब्बे खाली न होने और नगरपालिका (BBMP) के कर्मचारियों के समय पर नहीं आने से काफी ज्यादा परेशान थी, जिसके बाद उसने एक डिलीवरी ऐप के जरिए राइडर बुक किया और उसे कचरा ‘पिकअप’ करने का निर्देश दिया. लेकिन, जैसे ही राइडर महिला के घर पहुंचा तो वह यह देखकर दंग रह गया कि उसे कोई पार्सल नहीं, बल्कि कचरे की बोरियां डिलीवर करनी हैं. हालांकि, महिला का तर्क था कि क्योंकि वह डिलीवरी के लिए भुगतान कर रही है, इसलिए वह सेवा का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार पूरी कर सकती है.
यहां देखें वायरल वीडियो
वीडियो के बाद लोगों की राय
जहां, कुछ लोगों ने महिला के इस कदम की जमकर सरहाना की है, तो वहीं, कई लोग इसे ‘पीक बेंगलुरु मोमेंट’ भी बता रहे हैं. लोगों का यह मानना है कि
अगर नगर निगम विफल रहता है, तो नागरिकों को ऐसे वैकल्पिक रास्ते मजबूरी की वजह से तलाश करने पड़ते हैं.
श्रमिकों के सम्मान को पहुंचा ठेस
तो वहीं, वीडियो को देखने के बाद कई लोग महिला की जमकर कड़ी आलोचना कर रे हैं. जिसको लेकर लोगों ने कहा कि डिलीवरी पार्टनर्स को सामान पहुंचाने के लिए नियुक्त किया जाता है, न कि कचरा देने के लिए है. यह न सिर्फ स्वच्छता के मानकों के खिलाफ है, बल्कि उन श्रमिकों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाता है जो आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए रोजना कड़ी मेहनत से काम करके अपने घर को चलाने की कोशिश कर रहे हैं.