Live TV
Search
Home > देश > प्यार में सनक की हद पार! शादी से लड़की ने किया इनकार तो प्रेमी ने लगाया HIV इंजेक्शन, फिर युवती ने…

प्यार में सनक की हद पार! शादी से लड़की ने किया इनकार तो प्रेमी ने लगाया HIV इंजेक्शन, फिर युवती ने…

Crime News: हैदराबाद में एक 22 वर्षीय युवती ने जब शादी के लिए किया मना तो युवक ने उसे HIV इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद युवती ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 11, 2026 15:07:53 IST

Mobile Ads 1x1
आजकल आए दिन प्रेम और शादी को लेकर कई अपराध की खबरें सामने आती रहती हैं. अब हैदराबाद से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को युवक ने HIV का इंजेक्शन लगा दिया. बताया जा रहा है कि युवती ने जब शादी करने से इनकार किया, तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया. चलिए जानते हैं पूरी खबर. 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर एक 22 वर्षीय महिला को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया. यह घटना मार्च महीने की बताई जा रही है. पुलिस ने बताया आरोपी और पीड़िता रिश्तेदार हैं. पीड़िता के माता-पिता ने शुरू में अपनी बेटी की शादी उसी व्यक्ति से करने की योजना बनाई. फिर बाद में पता चला कि वह व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित थे, इसलिए युवती के माता-पिता ने पिछले साल सितंबर में उस व्यक्ति की भी एचआईवी जांच करवाई. जिसमें पता चला कि वह संक्रमित है. इसी के बाद माता-पिता ने शादी तोड़ दी. इस फैसले के बाद युवक, युवती को मनाने घर पहुंचा, जब वह नहीं मानी तो उसने अपने साथ लाए HIV इंजेक्शन को उसे लगा दिया और भाग गया. 

महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

इसके बाद युवती के माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है वह युवती इतनी परेशान थी कि उसने आत्महत्या कर ली. इससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. 

क्या हुई कार्रवाई?

पुलिस ने युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. और आगे की जांच जारी है. 

MORE NEWS