Live
Search
Home > देश > Railway Budget 2026 LIVE: सफर होगा सस्ता या महंगा? वित्त मंत्री के हर ऐलान की लाइव कवरेज

Railway Budget 2026 LIVE: सफर होगा सस्ता या महंगा? वित्त मंत्री के हर ऐलान की लाइव कवरेज

Railway Budget 2026 Live Updates: आज इस बजट में आम रेलवे यात्रियों के लिए क्या बदलेगा. कुछ ही देर में Railway Budget 2026 से जुड़े सभी बड़े ऐलान यहां पढ़ें.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-01 08:57:31

Mobile Ads 1x1
LIVE Budget 2026: आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था तय करने वाला आम बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे से संसद में बजट भाषण के जरिए सरकार की प्राथमिकताओं, टैक्स नीति, महंगाई से राहत, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रोडमैप पेश करेंगी. 
 
इस बजट का प्रभाव आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक सभी पर पड़ता है. इसलिए सबकी नजरें आज के इस आम बजट ऐलान पर टिकी हुई हैं.
 

LIVE Budget 2026 – रेलवे पर होगा सरकार का फोकस

 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में रेलवे को लेकर बड़े ऐलान कि उम्मीद जताई जा रही है. सरकार का ध्यान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बताया गया है. आने वाले इस आम बजट में वंदे भारत ट्रेन से लेकर नमो भारत तक ट्रेनों के विस्तार पर जोर दिया जा सकता है.

आम बजट से रेलवे बजट पहली बार कब अलग हुआ था?

कई दशकों तक इंडियन रेलवे ने अपना बजट भारत के आम बजट से अलग पेश किया. बहुत कम लोग इस बात जानते होंगे कि आम बजट से रेल बजट पहली बार कब अलग पेश किया गया था. यदि हम भारतीय रेलवे के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास 160 साल से भी ज्यादा का है.

रेलवे बजट को आम बजट से 1924 में पहली बार अलग किया गया था. हालांकि, 2017 के बाद से केंद्र सरकार ने इस दशकों पुराने परंपरा को खत्म कर दिया और उस समय के तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में पहली बार संयुक्त बजट पेश किया था.

Railway Budget 2026: जनरल और स्लीपर कोच बढ़ाये जा सकते हैं

हाई स्पीड ट्रेनों जैसे वंदे भारत ट्रेनों में आम पैसेंजरों को देखते हुए. स्लीपर कोच और जनरल कोच की संख्य को बढ़ाने पर फोकस किया जा सकता है. इससे पहले भारतीय रेलवे ने पहले ही ऐलान कर दिया है की आने वाले दो सालों के भीतर वह 10.000 से ज्यादा अतिरिक्त नॉन-एसी कोच जोड़ेगा. आने वाले इस बजट में अमृत भारत जैसे ट्रेनों को बढ़ाने के लिए बड़ी डील का ऐलान हो सकता है. जिससे की आम जनता आसानी से यात्रा कर सके.

MORE NEWS