Live
Search
Home > देश > Budget 2026 Live Reactions : बजट पर सियासी घमासान, सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने उठाए सवाल

Budget 2026 Live Reactions : बजट पर सियासी घमासान, सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने उठाए सवाल

Budget 2026 Reactions Live: बजट के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. देखें, अखिलेश यादव से लेकर रोहिणी आचार्य, सुरजेवाला और रवि किशन और भी बड़े नेताओं ने क्या कहा.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-01 15:22:47

Mobile Ads 1x1
Budget 2026 Reactions Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज बजट पेश किया है. इस बजट को देखते हुए सत्ता के पक्ष-विपक्ष दलों की राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है.जहां एक ओर सत्ता पक्ष ने इसे अच्छा और आम आदमी के हित में बताया है, वहीं विपक्षी दलों ने बजट को लेकर सरकार पर कई सवाल भी खड़े किए हैं. देखें. किसने क्या कहाय
 

राहुल गांधी

बजट 2026 को लेकर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैं कल संसद द्वारा दिए गए मंच का इस्तेमाल करके बोलूंगा”



अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बजट को लेकर कहा कि बीजेपी सरकार से उम्मीद नहीं है. उनकी बजट से क्या उम्मीद होगी. बजट के माघ्यम से बीजेपी अपने लोगों को सेट करती है.अच्छा बजट वहीं होता है जिससे गरीब की खुशहाली हो.



 

सांसद डिंपल यादव 

सांसद डिंपल यादव ने कहा, “बजट में कुछ खास नहीं है। पहले पूरा परिवार एक साथ बैठकर बजट देखता था, लेकिन इस बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है.



 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि आज रविदास जयंती है. आज के दिन मैंने सरकार से मांग की थी की छुट्टी होनी चाहिए, लेकिन बजट लेकर आए हैं.रविदास जी के लिए कोई ऐलान  नहीं किया है. पंजाब के लिए बिल्कुल खराब बजट है.




रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य ने कहा, पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा ही है बजट .. 
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी ? इस पर बजट में कोई स्पष्टता नहीं है , डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गयी है , मगर देश की शिक्षित व् गैर – शिक्षित



कांग्रेस नेता सूरजेवाला

सूरजेवाला ने बजट को लेकर निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा का बजट 2026 में नामों निशान तक नहीं है.जब “नायब” हो सरकार तो….हरियाणा के साथ हकमारी होगी बार बार.

LJP नेता चिराग पासवान

वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की ओर अग्रसर भारत…
विकसित भारत के सपने मो साकार करने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 में ‘बायो-फार्मा शक्ति परियोजना’ का प्रस्ताव रखा गया है, जो भारत को वैश्विक जैव-फार्मा विनिर्माण (Global Bio-Pharma Manufacturing Hub) के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
यह परियोजना न केवल दवाओं की उपलब्धता को आसान बनाएगी, बल्कि उच्च-तकनीकी क्षेत्र में नवाचार और रोजगार के असीमित अवसर भी पैदा करेगी।




लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, क्या सरकार ने युवाओं, मिडिल क्लास, खिलाड़ियों, किसानों या महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ किया? इस बजट में कुछ भी नहीं है.



 

इमरान मसूद

“यह बजट एक खाली डिब्बा है. बजट में कुछ भी नहीं है। यह पूरी तरह खोखला है। एक्सपोर्ट के लिए राहत होनी चाहिए थी, लेकिन एक्सपोर्टर्स को कोई राहत नहीं मिली है. बजट में किसानों का कोई ज़िक्र नहीं है; किसानों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है। अमेरिका को एक्सपोर्ट की वजह से नुकसान झेलने वाले एक्सपोर्टर्स के लिए भी कोई राहत नहीं है. उनके लिए किसी सपोर्ट या मुआवज़े की घोषणा नहीं की गई है। इसीलिए यह बजट एक खाली डिब्बा है। पहले हमें लगा था कि वे कम से कम कुछ पुरानी चीज़ें तो डिब्बे में डालेंगे, लेकिन अब उन्होंने वह भी हटा दिया है – इसमें अब कुछ भी नहीं बचा है.



 

बीजेपी सांसद रवि किशन

यह बजट ग्रोथ को तेज़ करेगा, नागरिकों को सशक्त बनाएगा और भारत के भविष्य को आकार देगा। मज़बूत बुनियाद, समावेशी विकास और लॉन्ग-टर्म विज़न पर फोकस करते हुए, यूनियन बजट 2026-27 एक विकसित भारत के अगले अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है।




कंगना रनौत

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के और करीब पहुंचेंगे.
 

कवि कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने बजट पर कहा कि मैं वित्त मंत्री जी से निवेदन करता हूं कि वे ऐसा बजट प्रस्तुत करें जिससे कर वसूली के समय जनता को बोझ महसूस न हो और जब वह राजस्व जन कल्याण के लिए उपयोग किया जाए तो पूरा देश प्रसन्न हो. मुझे आशा है कि यह बजट भारतीयों, विशेषकर मध्यम वर्ग और किसानों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा.



शशि थरूर 

MORE NEWS