होम / विदेश से दिल्ली आया शख्स IGI पर किया हैंड्स अप…फिर मिली दिल धड़काने वाली सजा

विदेश से दिल्ली आया शख्स IGI पर किया हैंड्स अप…फिर मिली दिल धड़काने वाली सजा

Rajesh kumar • LAST UPDATED : July 3, 2024, 8:45 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Cameroon National Arrested: विदेश से कोई अपने साथ क्या लेकर आता है, यह कोई नहीं जानता। यही वजह है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर तलाशी तेज हो गई है। तस्करी के मामलों को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुलिस या सुरक्षा अधिकारी अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों पर कस्टम अधिकारियों की कड़ी नजर रहती है। यही वजह है कि आए दिन आईजीआई पर सोने और ड्रग्स की खेप मिलती रहती है।

इस बार भी कुछ ऐसा हुआ जिससे कस्टम अधिकारियों को शक हुआ। अब वह व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है। दरअसल, कस्टम अधिकारियों ने 22 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के आरोप में कैमरून के एक व्यक्ति को यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। आरोपी शुक्रवार को अदीस अबाबा (इथियोपिया) से दिल्ली आया था। इसके बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया। उसकी तलाशी ली गई और फिर उसके इरादे का पता चला।

हाथरस हादसे से पुतिन भी आहत, पीएम मोदी को भेजा शोक संदेश

तलाशी में क्या मिला?

कस्टम विभाग के मुताबिक, अधिकारियों को इथियोपिया से आए एक यात्री पर शक हुआ। उसे सुरक्षा जांच के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने उससे हाथ ऊपर करने को कहा। इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई। उसके सामान की भी तलाशी ली गई। इस दौरान 70 कैप्सूल बरामद किए गए। इनमें सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था। कैप्सूल में 1,472.5 ग्राम सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला। संदेह था कि यह पदार्थ कोकीन है। जैसे ही व्यक्ति के पास से ये चीजें बरामद हुईं, अधिकारी दौड़ पड़े। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि ये कैप्सूल शरीर के किस हिस्से से मिले हैं।

कोकीन की कीमत कितनी है?

इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से मिली सभी नशीली दवाएं जब्त कर ली गईं। कस्टम विभाग ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई कि यह पदार्थ कोकीन है, जिसकी कीमत 22.09 करोड़ रुपये है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब नशीली दवाएं बरामद हुई हों। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके पास 2 किलो एम्फेटामाइन मिला था। वह नाइजीरियाई नागरिक था।

T20 World Cup कल टीम इंडिया से मुलाकात करेंगे PM मोदी, आज बारबाडोस से रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT