India News (इंडिया न्यूज), Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश की गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेरिस में भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों की सराहना की। बता दें कि भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। ओलंपिक हॉकी में यह भारत का 13वां पदक था।
सिंधिया ने किया पोस्ट
केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा, “चक दे इंडिया! पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 140 करोड़ भारतीय इस ऐतिहासिक जीत को हमेशा याद रखेंगे। देश आपकी लगन, मेहनत और प्रतिबद्धता को सलाम करता है।”
चक दे इंडिया! 🇮🇳
भारतीय हॉकी टीम को #ParisOlympics2024 में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक जीत को 140 करोड़ भारतीय सदैव याद रखेंगे।
आपकी लगन, मेहनत और प्रतिबद्धता को देश सलाम करता है! pic.twitter.com/47Gx6KqQWp
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) August 8, 2024
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने भी पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा कि कांस्य पदक जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। पांच दशक से अधिक समय के बाद भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने लिखा कि पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है। इस टीम की निरंतरता, कौशल, एकता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा। भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
ओलंपिक में हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्होंने लिखा कि भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश से भी फोन पर बात की और पूरी टीम की तारीफ की। पीएम ने कहा कि उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है।
Paris Olympics में Neeraj Chopra ने किया कमाल, जीता सिल्वर मेडल
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.