होम / Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी, 'प्रौद्योगिकी की एक और उपलब्धि'

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले PM मोदी, 'प्रौद्योगिकी की एक और उपलब्धि'

Rajesh kumar • LAST UPDATED : December 7, 2023, 5:58 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 के लिए प्रोपल्शन मॉड्यूल का उपयोग लैंडर-रोवर को चंद्रमा पर ले जाने के लिए किया गया था। इसरो ने मंगलवार को घोषणा की। प्रोपल्शन मॉड्यूल पृथ्वी की कक्षा में वापस आ गया है। इसरो ने मंगलवार को इस मिशन को अनोखा प्रयोग बताया था। पीएम मोदी ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसरो को बधाई दी।

2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय भेजने का लक्ष्य- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा से पृथ्वी पर लाने में इसरो की सफलता को एक तकनीकी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इसरो को बधाई। हमारे भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों में एक और प्रौद्योगिकी मील का पत्थर हासिल किया गया है, जिसमें 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय को भेजने का हमारा लक्ष्य भी शामिल है।

इसरो ने अभियान को अनोखा प्रयोग बताया

इसरो ने मंगलवार को इस मिशन को अनोखा प्रयोग बताया था. चंद्रयान के लिए प्रोपल्शन मॉड्यूल का उपयोग लैंडर-रोवर को चंद्रमा पर ले जाने के लिए किया गया था। इसरो ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रोपल्शन मॉड्यूल पृथ्वी की कक्षा में वापस आ गया है।

ये भी पढ़ेः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.