होम / Chandrayaan-3: सक्सेसफुल रहा चंद्रयान-3 का डिबॉस्टिंग ऑपरेशन, जानें चंद्रमा के कितने करीब आया लैंडर मॉड्यूल

Chandrayaan-3: सक्सेसफुल रहा चंद्रयान-3 का डिबॉस्टिंग ऑपरेशन, जानें चंद्रमा के कितने करीब आया लैंडर मॉड्यूल

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 18, 2023, 4:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लगातार सक्सेस की उड़ान भरते हुए चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने की तैयारी में है। इसके लिए उल्टी गिनती चल रही है। वहीं गुरुवार (17 अगस्त) को मिशन ने अपना एक बड़ा पड़ाव पास करते हुए प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अगल किया। इसके बाद लैंडर विक्रम को रोवर के साथ 100 किलोमीटर की उड़ान अकेले ही भरनी है।

इसी क्रम में  लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह के करीब लाने के लिए डीबूस्टिंग ऑपरेशन (धीमा करने की प्रक्रिया) को लैंडर मॉड्यूल ने सक्सेसफूली कर दिया है। इसरो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का स्वास्थ्य सामान्य है।गौरतलब है कि डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। 

20 अगस्त को होगा दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन

बता दें कि इस प्रमुख घटना में चार 800N थ्रस्टर्स  लैंडर मॉड्यूल को निचली कक्षा में ले जाने के लिए फायर करने की प्रक्रिया करते हैं। ये प्रक्रिया दो चरणों में होगी। वही दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को लगभग 02:00 बजे के लिए निर्धारित है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 का मिशन का लैंडर विक्रम 23 अगस्त शाम 6 बजे अपनी सॉफ लैंडिंग करते हुए एतिहास रचेगा।

इसरो ने जारी किया वीडियो

वहीं इसरो ने चंद्रयान-3 से ली गई चांद्रमा की एक खास वीडियो भी शेयर की। इस वीडियो में चंद्रमा बेहद की शानदार और करीब नजर आ रहा है। इसरो के अनुसार ये वीडियो 17 अगस्त 2023 की है। ये लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 से लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद ली गई है।

14 जूलाई को हुआ था लॉन्च

गौरतलब है की इसरो में अपना चंद्रयान-3 मिशन 14 जूलाई को श्री हरिकोटा से लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चांद्रमा के ऑर्बिट में एंट्री की थी।  करीब 650 करोड़ रुपए की लागत से बना ये मिशन 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल में सॉफ लैंडिंग करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT