ADVERTISEMENT
होम / देश / बस अब कुछ घंटे और…. तय समय पर ही होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग', ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी

बस अब कुछ घंटे और…. तय समय पर ही होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग', ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 23, 2023, 1:48 pm IST
ADVERTISEMENT
बस अब कुछ घंटे और…. तय समय पर ही होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग', ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी

Chandrayaan- 3

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan- 3, नई दिल्ली: चांद पर कुछ ही घंटो में चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। ISRO इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रचने को तैयार है। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। आज बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की जमीं पर दस्तक देगा। ISRO ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि तय समय पर ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी।

तय समय पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग- ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि ISRO ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ISRO ने ट्वीट कर लिखा, “ऑटोमेटिक लैंडिंग सिस्टम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाम करीब 17:44 बजे निर्धारित प्वाइंट पर लैंडर मॉड्यूल (LM) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. लाइव टेलीकास्ट 17:20 से शुरू होगा।”

कब हुआ Chandrayaan- 3 का प्रक्षेपण

14 जुलाई को भारत ने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 यानी कि एलवीएम-3 रॉकेट के माध्यम से 600 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन यानी कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan- 3) का प्रक्षेपण किया था। इसके तहत चंद्रयान 41 दिन की अपनी यात्रा में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यहां अभी तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है।

Also Read:

Tags:

Chandrayaan 3 LandingChandrayaan 3 Landing DateChandrayaan 3 Landing LiveChandrayaan 3 Landing on MoonChandrayaan 3 Landing TimeChandrayaan 3 Livechandrayaan 3 missionChandrayaan 3 Moon LandingChandrayaan Landing Live StreamingChandrayaan-3Chandrayaan-3 Landing on Moon LiveIndia newsISROIsro Moon Mission

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT