होम / Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की हुई सॉफ्ट लैंडिंग

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की हुई सॉफ्ट लैंडिंग

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 23, 2023, 6:19 pm IST
Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की हुई सॉफ्ट लैंडिंग

Chandrayaan-3

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 Landing: कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। इसरो की लाईव लॉन्चिंग के दौरान पावर डिसेंट फेस से ही करोड़ों भारतवाशियों की नजरें लैंडर मॉ़ड्यूल लैंड़िंग पर पर टिकी थी।

इसरों ने ट्विट कर लिखा,  ” चंद्रयान-3 मिशन: भारत मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम्हें भी! : चंद्रयान-3 सफल रहा चंद्रमा पर नरम लैंडिंग रही।”

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में लॉन्च हुआ चंद्रयान-2 मिशन 7 सितबंर 2019 को  इस महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास के दौरान लैंडर विक्रम के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार,  चंद्रयान-2 मिशन उस वक्त विफल हो गया जब लैंडर क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर स्थिति में उचित रूप से स्विच नहीं कर सका और उसका इसरो के साथ कम्युनिकेशन टूट गया।

यह भी पढ़े-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT