होम / Chandrayaan-3 soft Landing: NASA ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर ISRO को दी बधाई

Chandrayaan-3 soft Landing: NASA ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर ISRO को दी बधाई

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : August 23, 2023, 7:42 pm IST
ADVERTISEMENT
Chandrayaan-3 soft Landing:  NASA ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर  ISRO को दी बधाई

Chandrayaan-3 soft Landing

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 soft Landing: इसरो के द्वारा चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराए जाने पर NASA ने ISRO को बधाई दी है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट किर कहा चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और भारत को चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।

असफलता से बहुत कुछ सीखा

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, “समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद…हमने अपनी असफलता से बहुत कुछ सीखा और आज हम सफल हुए। हम चंद्रयान-3 के लिए अब से अगले 14 दिनों का इंतजार कर रहे हैं।”

देश की खुशी में शामिल हुए पीएमो मोदी

बता दें कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। बता दें देश के लिए ये बड़ा दिन है। ऐसे में साउथ अफ्रीका ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने भी विदेश से देश के लोगों का मनोबल बढाया। पीएम चंद्रयान-3 के लैंडिंग के दौरान वर्चुअल रूप से जुडे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

ये भी पढ़ें –

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT