ADVERTISEMENT
होम / देश / Chandrayaan-3: दुनिया ने ISRO काे माना लोहा, चंद्रयान-3 को मिलने जा रहा ये बड़ा पुरस्कार

Chandrayaan-3: दुनिया ने ISRO काे माना लोहा, चंद्रयान-3 को मिलने जा रहा ये बड़ा पुरस्कार

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 21, 2024, 8:29 am IST
ADVERTISEMENT
Chandrayaan-3: दुनिया ने ISRO काे माना लोहा, चंद्रयान-3 को मिलने जा रहा ये बड़ा पुरस्कार

Chandrayaan-3

India News (इंडिया न्यूज), Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना दिया। जिसके बाद अब इस कार्यक्रम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चंद्रयान-3 को इंटरनेशनल स्पेस फेडरेशन ने वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड से सम्मानित किया है। जानकारी के लिए बता दें कि, भारत के अलावा अब तक अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। पुरस्कार समारोह 14 अक्टूबर को इटली के मिलान में 75वें इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित किया जाएगा।

Amitabh और Rekha के साथ काम करने पर ये क्या बोल गई Jaya Bachchan, बोली- ऐतराज होना…

चंद्रयान-3 को मिलेगा विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार

चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त 2023 को सफल लैंडिंग की थी। करीब एक साल बाद यह यह उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। फेडरेशन ने गुरुवार को कहा कि, “इसरो का चंद्रयान-3 मिशन वैज्ञानिक जिज्ञासा और लागत प्रभावी इंजीनियरिंग के तालमेल का उदाहरण है। यह उत्कृष्टता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और अंतरिक्ष अन्वेषण द्वारा मानवता को प्रदान की जाने वाली अपार संभावनाओं का प्रतीक है। यह मिशन नवाचार का एक वैश्विक प्रमाण है, जो चंद्रमा की संरचना और भूविज्ञान के पहले अनदेखे पहलुओं को तेजी से उजागर कर रहा है।”

फेडरेशन ने क्या कहा?

चंद्रयान-3 की कई उपलब्धियों में से एक भारत के अंतरिक्ष और परमाणु क्षेत्रों का सफल एकीकरण था। मिशन का प्रणोदन मॉड्यूल परमाणु तकनीक से संचालित था। चंद्रयान-3 की लैंडिंग की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए देश भर में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

Petrol-Diesel Price Today: बिहार- यूपी समेत कई राज्यों में कम हुए कच्चे तेल के दाम! यहां जानें

Tags:

chandrayaanChandrayaan 3 LandingindianewsISROtrending Newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT