होम / Chandrayaan-3: यह है दुनिया की सबसे महंगी कार, जिसकी कीमत चंद्रयान 3 मून मिशन से भी अधिक

Chandrayaan-3: यह है दुनिया की सबसे महंगी कार, जिसकी कीमत चंद्रयान 3 मून मिशन से भी अधिक

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 27, 2023, 2:36 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan- 3: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए मिशन को सफल बनाने के प्रयासों की सराहना की। इस मिशन के पूरा होने के साथ, इसरो ने 615 करोड़ रुपये के बजट के साथ इस कार्य पूरा करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए। इसलिए, चंद्रयान-3 मिशन ऐसे किसी भी अन्य मिशन की तुलना में कम बजट में पूरा हुआ।

चंद्रयान-3 मिशन बजट की तुलना

दिलचस्प बात यह है कि इस मिशन का बजट इसे दुनिया में नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी कार 1955 Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe (1955 मर्सिडीज-बेंज 300 एसएलआर उहलेनहॉट कूपे) की तुलना में सस्ता बनाता है। पिछले साल यह कार €135 मिलियन यानी करीब 1,108 करोड़ रुपये की कीमत पर बेची गई थी, जो चंद्रयान-3 मिशन के बजट से लगभग दोगुना है।

चौकाने वाले आंकड़े आए सामने 

मर्सिडीज-बेंज से एक अज्ञात खरीदार ने नाम ट्रांसफर कर दिया गया। गौरतलब है कि अब तक की सबसे महंगी कार बिकने का रिकॉर्ड पहले Ferrari 250 GTO (फेरारी 250 जीटीओ) के नाम था, जो करीब 503 करोड़ रुपये में बिकी थी, जो चंद्रयान-3 के बजट के आसपास है। इससे पहले 2014 में एक Mercedes-Benz W196 (मर्सिडीज-बेंज W196) 29 मिलियन डॉलर (लगभग 225 करोड़ रुपये) में बिकी थी।

ये भी पढ़ें- Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने कंगना और आलिया के संघर्षों को बताया समान, सोशल मीडिया पर लोगों नें लगाई क्लास

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

इस वजह से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ से बाहर हुई थी Hina Khan, सालों बाद मेकर्स ने खोला राज -Indianews
Muslims Use Most Condoms Fact: मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं! सरकारी आकड़े ने खोल दी ओवैसी के इस दावे की पोल-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में न दिशा बची है न ही…, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
Arijit Singh के कॉन्सर्ट में झूमी पाक एक्ट्रेस Mahira Khan, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात -Indianews
Surat: शख्स ने कामकाजी महिला से शादी करने पर कहा कुछ ऐसा, अब हो रहा ट्रोल
Heatwave: कोलकाता में गर्मी ने तोड़ा 44 साल का रिकॉर्ड, सदी की सबसे लंबी लू ने बढ़ाई टेंशन – indianews
बच्चों के पासपोर्ट को लेकर परेशान हुई Sushmita Sen, एयरपोर्ट ऑफिसर से की बहस -Indianews
ADVERTISEMENT