<

अब आसान होगा ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन बदलना! 30 मिनट पहले तक कैसे करें अपडेट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए नया नियम निकाला है. इसके तहत आप जो पहले 24 घंटे पहले तक ही बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं. अब इसके लिए आप केवल आधे घंटे पहले तक रेलवे के नियम बदल सकते हैं.

Indian Railway Rules: लोग कहीं भी जाने के लिए काफी दिनों पहले ही ट्रेन की टिकट बुक कर लेते हैं. हालांकि कई बार किसी कारणवश देरी हो जाती है और वो ट्रेन नहीं पकड़ पाते. इसके कारण उन्हें कई बार ट्रेन छोड़नी पड़ती  थी. हालांकि अब ऐसा नहीं होगा. भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल से अपने नियमों में बदलाव करते हुए यात्रियों को राहत दी है. अब आप अपनी ट्रेन के निर्धारित समय पर प्रस्थान करने से आधे घंटे पहले घटाकर दूसरे आरक्षण चार्ट तैयार होने तक कर दिया गया है. पहले ये समय सीमा 24 घंटे थी. अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या हो गई है, तो आइए जानते हैं कि आप बोर्डिंग स्टेशन कैसे बदल सकते हैं.

कैसे बदलें बोर्डिंग स्टेशन?

  • अगर आपको आधे घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन करना होगा. इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी.
  • इसके बाद माय अकाउंट और फिर माय ट्रांजेक्शन पर क्लिक करें. इसमें आपको बुक्ड टिकट हिस्ट्री पर क्लिक करना है.
  • जिस टिकट के लिए आप बोर्डिंग स्टेशन बदलना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें.
  • अब टिकट के नीचे दिए गए चेंज बोर्डिंग पॉइंट पर क्लिक करें.
  • अब ट्रेन के स्टॉपेज की लिस्ट खुलेगी और आप अपना नजदीकी स्टेशन चुन सकते हैं.
  • इसके बाद आपको पुष्टि पर क्लिक करके ओके पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा और आपका बोर्डिंग स्टेशन बदल चुका है.

ध्यान रखें नियम और शर्तें

हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें रखी गई हैं. ध्यान रखें कि ये सुविधा केवल कंफर्म टिकट या आरएसी टिकटों के लिए शुरू की गई है. आप एक पीएनआर पर एक ही बार बोर्डिंग पॉइंट बदल सकते हैं. अगर आप अपना बोर्डिंग पॉइंट बदलते हैं, तो आप पुराने स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकते हैं. अगर आप पुराने स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं, तो पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

MI vs RR: हार्दिक पांड्या की वापसी! DC से हार के बाद मुंबई करेगी ये बदलाव, ऐसी होगी राजस्थान की प्लेइंग XI

RR vs MI Predicted Playing XI: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई…

Last Updated: April 7, 2026 14:54:36 IST

iGOT Karmayogi Use Guide: सरकारी कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी प्लेटफॉर्म, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, ऐप डाउनलोड

iGOT Karmayogi Use Guide: iGOT कर्मयोगी एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी कर्मचारियों की…

Last Updated: April 7, 2026 14:42:46 IST

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में सांस क्यों फूलने लगती है? चौंकने वाली है वजह, इन उपायों से मिलेगी राहत

Pregnancy Problems: प्रेग्नेंसी को 9 महीनों को तीन चरणों में बांटों गया है, जिन्हें तिमाही (Trimesters)…

Last Updated: April 7, 2026 14:25:46 IST

Delhi News: सीएम रेखा का दिल्लीवालों को सबसे बड़ा तोहफा! अवैध कॉलोनियों वालों की लग गई लॉटरी, हो जाएंगे मालामाल

Delhi Unauthorised Colony: दिल्ली सरकार ने दिल्लीवालों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है. बता…

Last Updated: April 7, 2026 14:25:12 IST

फूड क्वालिटी पर सवाल! अहमदाबाद-मुंबई के खाने में निकले कीड़े, IRCTC ने ठोका तगड़ा जुर्माना

अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन में मिलने वाले खाने में कीड़े निकलने से हंगामा…

Last Updated: April 7, 2026 14:24:28 IST

क्या आपने कभी इंसान को ‘गायब’ होते देखा है? इस वीडियो का एक सेकंड आपकी सोच बदल देगा!

Viral Video: इस वीडियो में एक ऐसा पल कैद हुआ है जो किसी रहस्य से…

Last Updated: April 7, 2026 14:16:02 IST