<
Categories: देश

बेंगलुरु के इस श्रद्धालु की देखने को मिली अनोखी भक्ति, श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को दान की सबसे कीमती चीज

बेंगलुरु के एक श्रद्धालु (Devotee) ने शिरडी के श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (Shri Saibaba Sansthan Trust) को 25.38 लाख रुपये की लागत वाली एक अत्याधुनिक 'SML ISUZU' स्कूल बस (School Bus) दान में दी है.

Shirdi Sai Baba Institute: महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक जाने वाले शिरडी में मानवता और श्रद्धा का एक अनोखा मामला सामने आया है. जिसने लोगों को न सिर्फ हैरान किया है बल्कि भक्ति की अनूठी मिसाल भी पेश की है. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के एक समर्पित साईं भक्त, सुमंत रेड्डी ने श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के शैक्षणिक कार्यों में सहयोग करते हुए एक नई स्कूल बस को पूरी तरह से दान कर दिया है.

छात्रों की सुरक्षा और सुविधा पर जोर

दरअसल, दान की गई यह बस SML ISUZU कंपनी की है और पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.  इतना ही नहीं, इसकी कुल कीमत 25 लाख 38 हजार 406 बताई जा रही है. साथ ही यह बस संस्थान द्वारा चलाए जा रहे एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बेहद ही उपयोगी साबित होगी, जिससे उनका स्कूल आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी से सामना नहीं करना पड़ेगा. 

संस्थान परिसर में की गई पूजा

तो वहीं, दूसरी तरफ बस के आगमन पर संस्थान परिसर में ज़ोरों-शोरों से पूजा-अर्चना की गई. इसके अलावा इस खास अवसर पर दानदाता सुमंत रेड्डी और उनके परिवार ने शिरडी संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गोरक्ष गाडिलकर को बस की चाबियां सौंप दी है. तो वहीं, संस्थान ने इस खास दान के लिए भक्त का आभार व्यक्त किया है. शिरडी संस्थान समय-समय पर भक्तों द्वारा किए गए ऐसे दान के माध्यम से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्य करता रहता है. 

Darshna Deep

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST