होम / Chhath Festival 2021 छठ की तैयारियों जोरों पर, दिल्ली में 1200 से ज्यादा घाट बनाए

Chhath Festival 2021 छठ की तैयारियों जोरों पर, दिल्ली में 1200 से ज्यादा घाट बनाए

Vir Singh • LAST UPDATED : November 6, 2021, 8:20 pm IST

इंडिया न्यज, नई दिल्ली:

Chhath Festival 2021 दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान व देश के अन्य राज्यों में इन दिनों छठ महापर्व की तैयारियों जोरों पर हैं। बता दें कि इस बार 10 नवंबर को छठ का पर्व है। दिल्ली सरकार की ओर से यमुना नदी के किनारे छठ मनाने की अनुमति देने नहीं दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के मुताबिक छठ पूजा कंटेनमेंट जोन के बाहर केवल तय की गई जगहों पर होगी। इसके लिए पहले जिला मजिस्ट्रेट से इजाजत लेनी होगी। वहीं, यमुना नदी के किनारों पर पूजा की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली में 1200 से ज्यादा घाट तैयार गए हैं।

Chhath Festival 2021 दिल्ली में यमुना किनारे मनाने की नहीं अनुमति

दिल्ली सरकार के फैसले से नाराज छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन के सदस्यों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के राजनिवास के बाहर शनिवार को जोरदार प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन दिया। संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। यह पूर्वांचल के लोगों की आस्था से खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Chhath Festival 2021 बिहार में 3000 घाटों की साफ-सफाई

पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि यूपी के कई जिलों में बिहार, झारखंड के लाखों लोग रहते हैं। ऐसे में घाटों पर छठ पूजा के लिए सभी जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 10 नवंबर को सूर्य उपासना का महापर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बिहार में करीब नदी किनारे 1400 और तालाबों पर 3000 घाटों को साफ-सफाई कर ठीक किया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर व्रतियों के लिए विशेष नियम होंगे।

Read More:Delhi Chhath Puja : यमुना नदी के किनारे पूजा की नहीं मिली अनुमति

Connect Us : Facebook Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CBI Recruitment 2024: बिना परीक्षा दिये सीबीआई में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बस ये चाहिए योग्यता- Indianews
NIA Recruitment 2024: NIA में बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, जल्द करें आवेदन, मिलेगी ये शानदार सैलरी- Indianews
India-China Talks: ‘भारत कभी नहीं झुकेगा’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन को सीमा वार्ता पर दो टूक जवाब -India News
Bike: क्यों महंगी बाइकों में भी नहीं मिल रही जरूरी चीज, जानें इसके पीछे की वजह- Indianews
Mileage Cars: इन 5 पेट्रोल गाड़ियों का माइलेज है इतना तगड़ा, CNG कारों को भूल जाएंगे- Indianews
Muslim Population: ‘मुस्लिम सबसे अधिक कंडोम का…’, पीएम मोदी के ‘ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार -India News
Sahil Khan: कौन हैं अभिनेता साहिल खान, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में क्या है उनकी भूमिका ?-Indianews
ADVERTISEMENT