ADVERTISEMENT
होम / देश / Chhattisgarh Election: प्रियंका गांधी का एलान, छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतते हीं करेंगे यह काम

Chhattisgarh Election: प्रियंका गांधी का एलान, छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतते हीं करेंगे यह काम

BY: Shanu kumari • LAST UPDATED : October 6, 2023, 6:02 pm IST
ADVERTISEMENT
Chhattisgarh Election: प्रियंका गांधी का एलान, छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतते हीं करेंगे यह काम

India News (इंडिया न्यूज़), Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में सारी पार्टियां जोर-शोर से जुटीं हैं। लगातार केंद्रीय नेता प्रदेश के दौर पर हैं। वहीं कई तरह की योजनाओं का भी एलान किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक एलान किया है। कांकेर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम बिहार की तर्ज पर यहां भी जाति जनगणना कराएंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

  • गरीबों को देंगे 10 लाख आवास (Chhattisgarh Election)
  • पंचायतों में 33 फीसदी महिला आरक्षण कांग्रेस की देन

पंचायतों महिला आरक्षण कांग्रेस की देन

पीएम मीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका मकसद केवल किसी भी तरीके से सत्ता में बने रहना हैं। उनके द्वारा दी गई सारी गांरटी खोखली है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े उद्योगपति इनके सहयोगी हैं। यह केवल उन्हीं के लिए काम करते हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धि को गिनवाते हुए कहा कि पंचायतों में 33 फीसदी महिला आरक्षण कांग्रेस की सरकार ने दिया। उस समय जनप्रतिनिधियों की संख्या काफी कम थी।

देश के किसना हो रहे परेशान

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। देश के किसान भी परेशान हैं। हमने हमारे राज्यों में गरीबों और किसानों के लिए काम किया है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची महीलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा “मैं धन्यवाद देती हूं कि वो इतनी दूर से मेरी बातों को सुनने के लिए आईं।” वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के इस एलान को ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सरकार बनते ही 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाने का वादा किया है।

Also Read:

Tags:

Assembly Elections 2023Caste Censuschhattisgarh assembly election 2023Chhattisgarh ElectionChhattisgarh Election 2023Chhattisgarh Election 2023 DateChhattisgarh Election 2023 LiveChhattisgarh Elections 2023Chhattisgarh Elections 2023 NewsElections 2023Priyanka Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT